त्योहार

Ramadan Eid Mehndi Design: रमजान ईद पर स्पेशल मेहंदी डिजाइन अपनी हथेलियों पर रचाकर अपने त्योहार को बनाएं ख़ास, देखें ट्यूटोरियल वीडियो

ईद-उल-फ़ितर इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाए जाने वाले ईद की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है. यही कारण है कि ईद शब्द का अर्थ है रोजा तोड़ने का त्योहार" यह इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत का भी प्रतीक है. भारत में इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है....

Ramadan Eid Mehndi Design: रमजान ईद पर स्पेशल मेहंदी डिजाइन अपनी हथेलियों पर रचाकर अपने त्योहार को बनाएं ख़ास, देखें ट्यूटोरियल वीडियो
रमजान ईद मेहंदी डिजाइन (Photo: YouTutbe)

Ramadan Eid Mehndi Design: ईद-उल-फ़ितर (Eid Ul Fitr) इस्लाम के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. रमज़ान के पवित्र महीने के बाद मनाए जाने वाले ईद की तैयारी ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है. यही कारण है कि ईद शब्द का अर्थ है रोजा तोड़ने का त्योहार" यह इस्लामी (हिजरी) कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत का भी प्रतीक है. भारत में इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद शव्वाल के पहले दिन मनाई जाती है, जो रमज़ान का अगला महीना भी है. भारत में रमज़ान की शुरुआत 2 मार्च को चांद दिखने के साथ हुई थी और शव्वाल का चांद दिखने के बाद ही रमज़ान का महीना खत्म होगा और ईद मनाई जाएगी. इस साल भारत में ईद 30 मार्च या 31 मार्च को मनाई जाने की संभावना है. हालांकि, रमज़ान 30 दिनों का होता है, इसलिए इस साल ईद 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक संभावना यही है कि चांद 30 मार्च को दिखेगा और ईद 1 अप्रैल 2025 को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी. यह भी पढ़ें: Shabe Qadr Mehndi Design: शब- ए- कद्र की रात ये आसान मेहंदी पैटर्न लगाकर अपनी हथेलियों को बनाएं खूबसूरत, देखें वीडियो

ईद-उल-फ़ितर इस्लाम का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो रमज़ान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है. यह दिन मुसलमानों के लिए कृतज्ञता, खुशी और समृद्धि का प्रतीक है. ईद की तैयारी में इस दिन सबसे पवित्र कार्यों में से एक ज़कात अल-फ़ितर (फ़ितराना) अदा करना है, जिसे ईद की नमाज़ से पहले और रमज़ान के अंत से पहले किया जाना चाहिए. फ़ितराना में भोजन दान करना शामिल है और यह हर आत्मनिर्भर वयस्क मुसलमान के लिए अनिवार्य है. इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाती हैं, इस दिन के लिए हम ले आये हैं कुछ लेटेस्ट ईद मेहंदी डिजाइन.

ईद मेहंदी स्पेशल डिजाइन 2025

रमजान ईद मेहंदी डिजाइन

रमजान ईद 2025 के लिए ट्रेंडिंग मून मेहंदी डिजाइन

ईद स्पेशल सुंदर फ्रंटहैंड मेहंदी डिजाइन

रामदान मेहंदी डिजाइन 2025

रमज़ान आध्यात्मिक चिंतन, प्रार्थना, दयालुता के कार्य और प्रियजनों के साथ समय बिताने का समय है. ईद-उल-फ़ितर उपवास के अंत का जश्न मनाने और पूरे पवित्र महीने में शक्ति और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने का एक खुशी का अवसर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2025 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).