Parshuram Jayanti 2023 Messages: परशुराम जयंती की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
भगवान परशुराम को लेकर ऐसी मान्यता प्रचलित है कि उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर ब्राह्मणों व ऋषियों पर होने वाले अत्याचारों को खत्म करने के लिए हुआ था. परशुराम जयंती पर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Parshuram Jayanti 2023 Messages in Hindi: आज (22 अप्रैल 2023) देशभर में अक्षय तृतीया (Akshay Tritiya) के साथ ही परशुराम जयंती (Parshuram Jayanti) भी मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान परशुराम (Bhagwan Parshuram) की जयंती मनाई जाती है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, इसी पावन तिथि पर प्रदोष काल में भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) के छठे अवतार परशुराम का जन्म हुआ था. वे मानव मात्र के कल्याण के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए थे, इसलिए सुख-सौभाग्य की कामना से अक्षय तृतीया के दिन उनका जन्मोत्सव पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है. इस दिन भगवान परशुराम की विशेष पूजा करते हुए उनकी शोभा यात्रा भी भक्तों द्वारा निकाली जाती है. ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल में उनकी पूजा करने से जीवन से सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
भगवान परशुराम को लेकर ऐसी मान्यता प्रचलित है कि उनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर ब्राह्मणों व ऋषियों पर होने वाले अत्याचारों को खत्म करने के लिए हुआ था. परशुराम जयंती पर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भी इन मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी,
यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी,
जय श्री परशुराम....
शुभ परशुराम जयंती

2- शांत है तो श्रीराम हैं,
भड़क गए तो परशुराम हैं,
जय श्री राम...
जय श्री परशुराम...
शुभ परशुराम जयंती

3- परशुराम हैं प्रतीक प्यार का,
राम हैं प्रतीक सत्य सनातन का,
इस प्रकार परशुराम का अर्थ है,
पराक्रम के कारक और सत्य के धारक.
शुभ परशुराम जयंती

4- आओ सब मनाएं परशुराम जयंती,
लेकर प्रभु का नाम करें गुणगान,
मांगे आशीष श्री परशुराम जी से,
जप कर उनका नाम...
शुभ परशुराम जयंती

5- गुरु हैं वो अंतःकरण के,
अंतर जाने अनंत और मरण के,
नमन करता सारा संसार जिसे,
बने जल भी अमृत उनके चरण के.
शुभ परशुराम जयंती

हिंदू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, भगवान परशुराम का प्राकट्य पृथ्वी पर पाप और अधर्म को दूर करने के लिए हुआ था. उन्होंने ऐसे अधर्मी राजाओं का वध किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन न करके गलत कार्यों को बढ़ावा दिया. ऐसा माना जाता है कि परशुराम आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं, इसलिए जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और भक्ति से भगवान परशुराम का पूजन करता है, उनके सारे कष्ट दूर होते हैं और भगवान परशुराम के साथ-साथ भगवान विष्णु की कृपा भी बरसती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 07:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

