News

VIDEO: इंदौर में छेड़खानी करना मनचलों को पड़ा भारी, लड़कियों ने चप्पलों से जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

कई शहरों में लड़कियों और स्कूल जानेवाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आती है. जिसके कई वीडियो भी आएं दिन सामने आते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो मनचलों की तीन युवतियों ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी.

VIDEO: इंदौर में छेड़खानी करना मनचलों को पड़ा भारी, लड़कियों ने चप्पलों से जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल
Credit-(Twitter-X)

इंदौर, मध्य प्रदेश: कई शहरों में लड़कियों और स्कूल जानेवाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आती है. जिसके कई वीडियो भी आएं दिन सामने आते रहते है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो मनचलों की तीन युवतियों ने जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी.

बताया जा रहा है की ये लफंगे युवतियों को अश्लील इशारे कर रहे थे और उनपर कमेंट कर रहे थे. ये घटना इंदौर के लसुडिया क्षेत्र की है. मनचलों के छेड़खानी करने के बाद युवतियां डरी नहीं और उनके साथ भीड़ गई और इनकी जमकर चप्पलों से पिटाई करने लगी. इसके बाद काफी लोग जमा हो गए और उन लोगों ने भी लफंगों को अच्छा सबक सिखाया. ये भी पढ़े:Indore Viral Video: दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड! इंदौर की लड़कियों का अजीबोगरीब लुक देखकर हैरान रह गए लोग

छेड़खानी करनेवाले मनचलों  की युवतियों ने की चप्पलों से पिटाई 

वीडियो में  देखा जा सकता है की युवतियां इनकी पिटाई कर रही है और ये लफंगे इनसे  हाथ जोड़कर माफ़ी मांग रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर इन बदमाशों को पुलिस के हवाले किया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).