Vendor Licks Each Ice Cream: केरल के आइसक्रीम विक्रेता ने पैकेजिंग से पहले सभी आइसक्रीम को चाटा, वीडियो वायरल होने के बाद दुकान कराई गई बंद
एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक आइसक्रीम मेकर पैकेजिंग से पहले हर स्टिक को चखता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो ने लोगों में इस अस्वच्छ व्यवहार को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है. यह घटना केरल के कोझिकोड में संचालित ‘आइस मी’ नामक शॉप में हुई...
एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक आइसक्रीम मेकर पैकेजिंग से पहले हर स्टिक को चखता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो ने लोगों में इस अस्वच्छ व्यवहार को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है. यह घटना केरल के कोझिकोड में संचालित ‘आइस मी’ नामक शॉप में हुई. इस व्यक्ति को पैकेजिंग से पहले आइसक्रीम स्टिक को चखते हुए वीडियो में कैद किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप किया और रशीद को कोडुवली पुलिस के हवाले कर दिया. जवाब में, कोडुवली सर्कल के खाद्य सुरक्षा प्रभाग ने दुकान का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड कर दिया और आगे की जांच और कार्रवाई के लिए कोझिकोड में सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी. यह भी पढ़ें: Puneet Superstar Assaulted by Influencers: पुनीत सुपरस्टार को दो इन्फ़्लुएन्सर ने मारा चाटा, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
केरल के आइसक्रीम विक्रेता ने पैकेजिंग से पहले सभी आइसक्रीम को चाटा:
Kerala: Popsicle Vendor Rasheed Licks Each Treat Before Packaging, Shop Shut Down By Authorities After Video Goes Viral. pic.twitter.com/lUr4aFnWLR
— Times Yug (@TimesYug) November 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

