त्योहार

May Day 2025 Wishes: मई दिवस के इन शानदार हिंदी WhatsApp Status, HD Images, Wallpapers, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

मई दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक अवकाश होता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए मई दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

May Day 2025 Wishes: मई दिवस के इन शानदार हिंदी WhatsApp Status, HD Images, Wallpapers, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

May Day 2025 Wishes in Hindi: हर साल 1 मई को जहां दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Workers’ Day) और मजदूर दिवस (Labour Day) मनाया जाता है. इस दिन मई दिवस यानी मे डे (May Day) भी मनाया जाता है. दरअसल, दुनिया भर में रहनेवाले मजदूरों और श्रमिकों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करने के लिए मई दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. अमेरिका और चीन जैसे देशों में इस दिन को इंटरनेशनल वर्कर्स डे या लेबर डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है. विश्व के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न नामों से मनाए जाने वाले इस दिन का उद्देश्य मजदूरों के प्रति सम्मान जाहिर करना और देश के विकास में उनके योगदान को याद करना है. इस  दिन को भारत में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के तौर पर मनाया जाता है. एक मई के दिन महाराष्ट्र और गुजरात अपना-अपना राज्य स्थापना दिवस मनाते हैं.

मई दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक अवकाश होता है. इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप स्टेटस, एचडी इमेजेस, वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए मई दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- मई दिवस की शुभकामनाएं

मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

2- मई दिवस की हार्दिक बधाई

मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

3- हैप्पी मई दिवस

मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

4- मई दिवस 2025

मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

5- मई दिवस मुबारक

मई दिवस 2025 (Photo Credits: File Image)

बहरहाल, मई दिवस के इतिहास की बात करें तो 1 मई 1889 को पहली बार इस दिवस को मनाया गया था, तब से यह सिलसिला बरकरार है. यह दिवस दुनियाभर के मजदूरों के काम करने के घंटे, उचित वेतन की मांग और अन्य बुनियादी जरूरतों के प्रति आवाज बुलंद करने का प्रतीक है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश के विकास में मजदूरों का अहम योगदान होता है और उनके योगदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 07:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).