International Workers' Day 2025 Wishes: मजदूर दिवस के इन शानदार हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings को भेजकर दें शुभकामनाएं
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस का प्रस्ताव रखने के साथ ही मजदूरों के काम के घंटों को कम करके 8 घंटे करने और इस दिन आधिकारिक छुट्टी देने का फैसला किया गया, तब से हर साल 1 मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस दुनिया भर में मनाया जाने लगा. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
International Workers' Day 2025 Wishes in Hindi: हर साल 1 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labour Day) मनाया जाता है, जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Workers' Day), लेबर डे (Labour Day) और मई दिवस (May Day) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. इस दिवस के इतिहास की बात करें तो 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो में मजदूरों ने आंदोलन की शुरुआत की थी. उस दौरान मजदूरों को 15 घंटे काम करने के बावजूद वेतन काफी कम मिलता था, जिसके कारण वो काम के घंटों को कम करके 8 घंटे करने की मांग के साथ सड़कों पर उतर आए. बताया जाता है कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने उनपर गोलियां चलवा दीं, जिसमें कई मजदूरों की मौत हो गई और सैकड़ों जख्मी हो गए थे. इस आंदोलन और मजदूरों के साथ हुई दर्दनाक घटना के बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का फैसला किया गया.
अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस का प्रस्ताव रखने के साथ ही मजदूरों के काम के घंटों को कम करके 8 घंटे करने और इस दिन आधिकारिक छुट्टी देने का फैसला किया गया, तब से हर साल 1 मई को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस दुनिया भर में मनाया जाने लगा. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स को भेजकर अपनों को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

भारत में मजदूर दिवस के इतिहास पर नजर डालें तो 1 मई 1923 को पहली बार लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान के नेतृत्व में इस दिवस को मनाया गया था. इस दिन को मनाने का उद्देश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना, साथ ही देश के विकास में उनके योगदान से लोगों को रूबरू कराना और मजदूर संगठन को मजबूत बनाना है. यह दिन सभी मजदूरों और श्रमिकों के लिए बेहद खास है, इसलिए इस दिन उनके प्रति सम्मान जाहिर किया जाता है और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).