Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी के इन शानदार Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
लोहड़ी किसानों के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो कृषि समृद्धि और सर्दियों के मौसम से पहले बोई गई फसलों की पर्याप्त कटाई के लिए सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त करने का उत्सव है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप लोहड़ी के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें इस पर्व की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Lohri 2025 Wishes in Hindi: नए साल (New Year) की शुरुआत होने के कुछ दिन बाद देश के विभिन्न हिस्सों में लोहड़ी (Lohri) का त्योहार मनाया जाता है. दरअसल, गन्ना, गेहूं और सरसों जैसी सर्दियों के फसलों की कटाई के प्रतीक के तौर पर उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. लोहड़ी लोगों के बीच एकजुटता, भाईचारा, कृतज्ञता और एकता की भावना को बढ़ाना देने वाला एक जीवंत त्योहार है. लोहड़ी का पर्व अलाव जलाकर मनाया जाता है, जो सर्दियों के अंत और गर्म दिनों के आगमन का प्रतीक है. इस साल 13 जनवरी 2026 को लोहड़ी मनाई जा रही है. मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से ठीक एक दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व के जश्न के दौरान लोहड़ी की आग के चारों तरफ लोग पांरपरिक पंजाबी डांस भांगड़ा और गिद्दा करते हैं. इसके साथ सरसों दा साग और मक्के की रोटी के साथ गजक व रेवड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का सेवन किया जाता है.
लोहड़ी किसानों के प्रमुख पर्वों में से एक है, जो कृषि समृद्धि और सर्दियों के मौसम से पहले बोई गई फसलों की पर्याप्त कटाई के लिए सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार व्यक्त करने का उत्सव है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप लोहड़ी के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके उन्हें इस पर्व की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.





लोहड़ी के पर्व को रबी की फसलों की कटाई और शीतकालीन संक्रांति के अंत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिसका मतलब है कि इस पर्व से दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं. इस दिन लोहड़ी की अग्नि में लोग प्रार्थना करते हुए मूंगफली, गुड़, तिल और मक्के जैसी चीजें डालते हैं. यह एक ऐसा अनोखा पर्व है जो फसलों के मौसम का जश्न मनाने और अच्छी फसल के लिए प्रकृति का आभार व्यक्त करने के लिए परिवारों और समुदायों को एक साथ लाता है. इसे पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), राजस्थान (Rajasthan), जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) जैसे भारतीय राज्यों बहुत जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

