July 2022 Festival Calendar: जुलाई में शुरु हो रहा है सावन मास, मनाए जाएंगे देवशयनी एकादशी, बकरीद, नागपंचमी जैसे पर्व, देखें पूरी लिस्ट
जुलाई माह शुरु होने वाला है. जुलाई माह पर्व एवं व्रतों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी माह भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शुरु होगी, वहीं देवशयनी एकादशी भी इसी माह है, इसके बाद चार माह के लिए चातुर्मास लग जायेगा. इसके अलावा नागपंचमी, हरियाली तीज, गुरु पूर्णिमा एवं बकरीद का पर्व भी इसी माह पड़ने वाले हैं.
July 2022 Vrat and Festival Calendar: जुलाई माह (July Month) शुरु होने वाला है. जुलाई माह पर्व एवं व्रतों (July Vrat and Festivals) के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी माह भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा शुरु होगी, वहीं देवशयनी एकादशी भी इसी माह है, इसके बाद चार माह के लिए चातुर्मास लग जायेगा. इसके अलावा नागपंचमी, हरियाली तीज, गुरु पूर्णिमा एवं बकरीद का पर्व भी इसी माह पड़ने वाले हैं.
जुलाई 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
01 जुलाई 2022 (शुक्रवार)- जगन्नाथ रथ यात्रा, मुस्लिम जिलहिज्ज प्रारंभ, वास्तुशिल्प दिवस, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
03 जुलाई 2022 (रविवार)- वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
04 जुलाई 2022 (सोमवार)- हेरा पंचमी
05 जुलाई 2022 (मंगलवार)- स्कन्द षष्ठी व्रत
08 जुलाई 2022 (शुक्रवार)- मेला शरीफ भगवती (कश्मीर)
09 जुलाई 2022 (शनिवार)- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
10 जुलाई 2022 (रविवार)- देवशयनी एकादशी, बकरीद एवं चातुर्मास प्रारंभ
11 जुलाई 2022 (सोमवार)- प्रदोष व्रत, विश्व जनसंख्या दिवस
13 जुलाई 2022 (मंगलवार)- गुरु पूर्णिमा/आषाढ़ पूर्णिमा
14 जुलाई 2022 (बुधवार)- श्रावण मास प्रारंभ
15 जुलाई 2022 (गुरुवार)- विश्व युवा स्किल दिवस
16 जुलाई 2022 (शनिवार)- गणेश संकष्टी चतुर्थी
19 जुलाई 2022 (मंगलवार)- बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस
23 जुलाई 2022 (शनिवार)- बाल गंगाधर तिलक जयंती, राष्ट्रीय प्रसारण दिवस
24 जुलाई 2022 (रविवार)- कामिका एकादशी, राष्ट्रीय आयकर दिवस
25 जुलाई 2022 (सोमवार)- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
26 जुलाई 2022 (मंगलवार)- कारगिल विजय दिवस
27 जुलाई 2022 (बुधवार)- सीआरपीएफ स्थापना दिवस
28 जुलाई 2022 (गुरुवार)- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस
31 जुलाई 2022 (रविवार)- हरियाली तीज, मुस्लिम मोहर्रम मासारंभ, मुंशी प्रेमचंद जयंती
जुलाई माह से महत्वपूर्ण पर्वों की शुरुआत होती है. मान्यता है कि इस माह भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर जाते हैं, पुराणों के अनुसार इसी माह देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार इस माह भगवान विष्णु की पूजा एवं व्रत करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

