वायरल

Viral Video: रणथंभौर नेशनल पार्क में प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि को 2 शावकों के साथ झील पार करते हुए देखा गया, देखें दुर्लभ वीडियो

वन्यजीव प्रेमी और फोटोग्राफर दुर्लभ नज़ारों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए महीनों और सालों तक इंतज़ार करते हैं. अपनी आंखों से कुछ दुर्लभ वन्यजीवों की हरकतों को देखना अपने आप में आकर्षक है, लेकिन उन्हें कैमरे में कैद करना एक अलग ही रोमांचकारी अनुभव है...

Viral Video: रणथंभौर नेशनल पार्क में प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि को 2 शावकों के साथ झील पार करते हुए देखा गया, देखें दुर्लभ वीडियो
शावकों के साथ झील पार करती शेरनी (Photo: Instagram)

वन्यजीव प्रेमी और फोटोग्राफर दुर्लभ नज़ारों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए महीनों और सालों तक इंतज़ार करते हैं. अपनी आंखों से कुछ दुर्लभ वन्यजीवों की हरकतों को देखना अपने आप में आकर्षक है, लेकिन उन्हें कैमरे में कैद करना एक अलग ही रोमांचकारी अनुभव है. हाल ही में रणथंभौर नेशनल पार्क की यात्रा के दौरान, संदीप नाम के एक फोटोग्राफर ने राजबाग झील को पार करते हुए बाघों के एक परिवार को देखा. संदीप एक सफारी वाहन पर थे, जब उन्होंने एक बाघिन को अपने दो शावकों और एक अन्य वयस्क बाघ के साथ झील में तैरते हुए देखा. उन्होंने कैमरे में कैद की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इंस्टाग्राम पर उन्होंने नेशनल पार्क से अपनी यह तस्वीर पोस्ट की और इसे "दुर्लभतम" नज़ारा बताया. यह भी पढ़ें: Viral Video: भूखे जंगली हाथी ने खाने के लिए घर में घुसने की कोशिश की, घर के लोगों में फैली दहशत, कोयंबटूर जिले के थेरक्कुपालयम का वीडियो आया सामने

रणथंभौर नेशनल पार्क में प्रसिद्ध बाघिन रिद्धि को 2 शावकों के साथ झील पार करते हुए देखा गया:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sandeep Engineer (@sandeepengineer)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).