IND vs ENG T20I Series 2025 Live Telecast On DD Sports: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज(T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी 2025 को कोलकाता(Kolakata) के एडेन गार्डन(Eden Garden) में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज में एक शानदार मुकाबला देखने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजों के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है. भारत बनाम इंग्लैंड(IND vs ENG) T20I सीरीज 2025 में प्रशंसकों को खूब पसंद आने वाली है. सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने भारत के स्थायी टी20I कप्तान बनने के बाद से सभी द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं, पहले से ही अच्छा प्रदर्शन जारी रखने का लक्ष्य रखेंगे. इस बीच, भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण दूरदर्शन नेटवर्क (DD स्पोर्ट्स या DD नेशनल) पर DD फ्री डिश पर उपलब्ध होगा? इससे जुड़े डिटेल्स के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में इन दिग्गजों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. इस रोमांचक श्रृंखला का आनंद दर्शक लाइव टेलीविजन पर उठा सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज़्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी, जहां दर्शक ऐप और वेबसाइट के माध्यम से मैचों को देख सकते हैं. फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की हर गेंद और हर शॉट का लुत्फ इन प्लेटफॉर्म्स पर ले सकेंगे, जो उन्हें कहीं भी और कभी भी मैच देखने की सुविधा प्रदान करेगा. यह भी पढ़ें: कोलकाता में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20, मैच से पहले जानें के एडेन गार्डन की पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
क्या डीडी नेशनल या डीडी स्पोर्ट्स डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध होगी भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट?
Cricket fever is set to soar as England arrives for a thrilling tour of India 2025 💥
🏏 5 T20Is 🗓️ Jan 22- Feb 2
LIVE The Game on DD Sports 📺 (DD Free Dish)#TeamIndia #INDvENG #MenInBlue pic.twitter.com/ZyvbaPnXLm
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) January 20, 2025
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार डीडी स्पोर्ट्स को मिल गया हैं, जो इस मैच का सीधा प्रसारण भी प्रदान करेगा. हालाँकि, डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर भारत के इस मुकाबले का सीधा प्रसारण केवल डीडी फ्री डिश और अन्य DTT (डिजिटल टेरेस्ट्रियल टेलीविज़न) यूजर के लिए उपलब्ध होगा. डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के मैचों का सीधा प्रसारण केबल टीवी या DTH प्लेटफॉर्म जैसे एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा प्ले, डिशटीवी आदि पर उपलब्ध नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2025 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

