त्योहार

July 2019 Calendar: भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है जुलाई का महीना, देखें इस माह पड़ने वाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट

धार्मिक नजरिए से जुलाई के महीने को बेहद खास माना जाता है. एक ओर जहां इस महीने की शुरुआत मासिक शिवरात्रि से हो रही है तो वहीं भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास की शुरुआत भी हो रही है. इसके अलावा इस महीने आषाढ़ी एकादशी, गुरु पूर्णिमा जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार भी पड़ रहे हैं.

July 2019 Calendar: भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है जुलाई का महीना, देखें इस माह पड़ने वाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट
जुलाई 2019 (Photo Credits: Pixabay)

July 2019 Vrat and Festivals List: धार्मिक नजरिए से जुलाई का महीना (July Month) बेहद खास साबित होने वाला है. दरअसल, जुलाई 2019 (July 2019) की शुरुआत सोमवार के दिन मासिक शिवरात्रि (Shivratri) से हो रही है. सोमवार का दिन और शिवरात्रि भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता है. इसके अलावा भगवान शिव के भक्तों के लिए यह महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी महीने से भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पवित्र महीना श्रावण शुरु होने वाला है. इसके साथ ही इस महीने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी (Dev Shayani Aashadhi Ekadashi), गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima), नागपंचमी, खग्रास सूर्य ग्रहण और खंडग्रास चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाले हैं.

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ का महीना चल रहा है और 17 जुलाई से श्रावण महीने की शुरुआत होनेवाली है. धार्मिक नजरिए से जुलाई का महीना हर किसी के लिए बेहद खास माना जा रहा है. आप इस महीने पड़नेवाले व्रतों, त्योहारों और बैंक हॉलिडे की लिस्ट पहले से ही जान सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं जुलाई 2019 महीने में पड़नेवाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट.

जुलाई 2019 में पड़नेवाले व्रत और त्योहार (July 2019 Vrat And Festivals List)- 

तारीख दिन व्रत और त्योहार  
1 जुलाई 2019 सोमवार मासिक शिवरात्रि, अमावस्या प्रारंभ
2 जुलाई 2019 मंगलवार दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या, खग्रास सूर्यग्रहण
3 जुलाई 2019 बुधवार महाकवि कालिदास दिवस
4 जुलाई 2019 गुरुवार चंद्र दर्शन, रथयात्रा, मनोरथ द्वितीया व्रत (बंगाल)
5 जुलाई 2019 शुक्रवार मुस्लिम जिल्काद मासारंभ
6 जुलाई 2019 शनिवार विनायक चतुर्थी, सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश
7 जुलाई 2019 रविवार कुमार षष्ठी, हेरापंचमी (उड़ीसा)
8 जुलाई 2019 सोमवार विवस्वत सप्तमी
9 जुलाई 2019 मंगलवार दुर्गाष्टमी, परशुरामाष्टमी (उड़ीसा), खार्ची पूजा (त्रिपुरा)
10 जुलाई 2019 बुधवार मेला शरीफ भगवती (कश्मीर)
11 जुलाई 2019 गुरुवार विश्व जनसंख्या दिवस
12 जुलाई 2019 शुक्रवार देवशयनी आषाढ़ी एकादशी (आषाढ़ शुक्ल), पंढरपुर यात्रा, चातुर्मास्यारंभ, रविनारायण एकादशी (उड़ीसा)
13 जुलाई 2019 शनिवार पारसी अस्पंदार्मद मासारंभ, वामन पूजन
14 जुलाई 2019 रविवार प्रदोष (आषाढ़ शुक्ल)
15 जुलाई 2019 सोमवार साईबाबा उत्सव प्रारंभ- शिर्डी, मेला ज्वालामुखी (हिमाचल प्रदेश), पूर्णिमा प्रारंभ
16 जुलाई 2019 मंगलवार आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा, संन्यासी जनों का चातुर्मास्यारंभ, व्यासपूजा, खंडग्रास चंद्रग्रहण
17 जुलाई 2019 बुधवार ग्रहण करिदिवस, साईबाबा उत्सव समाप्ति- शिर्डी, मानस पूजा प्रारंभ (बंगाल) श्रावण मासारंभ
19 जुलाई 2019 शुक्रवार पंचक प्रारंभ
20 जुलाई 2019 शनिवार गणेश संकष्ट चतुर्थी, सूर्य का पुष्य नक्षत्र प्रवेश, पंचक
22 जुलाई 2019 सोमवार नागपंचमी (बंगाल), पंचक
23 जुलाई 2019 मंगलवार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती, केर पूजा (त्रिपुरा), पंचक
24 जुलाई 2019 बुधवार सीतला सप्तमी (उड़ीसा), पंचक समाप्ति
25 जुलाई 2019 गुरुवार कालाष्टमी
28 जुलाई 2019 रविवार कामिका एकादशी (श्रावण कृष्ण)
29 जुलाई 2019 सोमवार सोम प्रदोष (श्रावण कृष्ण)
30 जुलाई 2019 मंगलवार शिवरात्रि (आषाढ़ कृष्ण)
31 जुलाई 2019 बुधवार दर्श अमावस्या, दीप पूजा, आडि अमावस्या (तमिलनाडु), चितलागी अमावस्या (उड़ीसा)

यह भी पढ़ें: June 2019 Calendar: मासिक शिवरात्रि से हो रही है जून महीने की शुरुआत, देखें इस माह पड़ने वाले खास व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट

गौरतलब है कि श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही देश भर के तमाम शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगती है. इस महीने आप किसी व्रत या त्योहार को मनाने में पीछे न रह जाएं, इसके लिए यह लिस्ट आपके बेहद काम आ सकती है. इस लिस्ट की मदद से आप अपने व्रत के पूजा-पाठ और त्योहारों को धूमधाम से मनाने की तैयारी समय पर कर सकते हैं और उनका आनंद उठा सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).