त्योहार

Happy Republic Day 2021 Wishes: 72वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति वाले इन हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले परेड पर दुनिया भर की नजरे टिकी होती हैं. 26 जनवरी का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास होता है, इसलिए लोग इसकी एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी 72वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर देशभक्ति की भावना से भरपूर इन विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Republic Day 2021 Wishes: 72वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति वाले इन हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

Happy Republic Day 2021 Wishes In Hindi: हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस (Republic Day)  मनाता है. इसी दिन साल 1950 में भारत का संविधान (Indian Constitution) लागू किया गया था. स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था और 26 जनवरी 1950 को इसे लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया. हालांकि हर साल 26 जनवरी (26 January) यानी गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebration) पर दुनिया भर की निगाहें टिकी रहती हैं, लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के चलते गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग होने वाला है.

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित होने वाले परेड पर दुनिया भर की नजरे टिकी होती हैं. 26 जनवरी का दिन हर हिंदुस्तानी के लिए बेहद खास होता है, इसलिए लोग इसकी एक-दूसरे को बधाई देते हैं. आप भी 72वें गणतंत्र दिवस के इस खास अवसर देशभक्ति की भावना से भरपूर इन विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक मैसेजेस, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- ये बात हवाओं को बताए रखना,

रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,

लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की,

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Republic Day 2021 Speech: गणतंत्र दिवस पर अपने कॉलेज ग्राउंड में दिए जाने वाले भाषण का अंश

2- ना जियो धर्म के नाम पर,

ना मरो धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का,

बस जियो वतन के नाम पर.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

3- वतन हमारा ऐसे ना छोड़ पाए कोई,

रिश्ता हमारा ऐसे ना तोड़ पाए कोई,

दिल हमारा एक और एक है हमारी जान.

हिंदुस्तान हमारा और हम हैं इसकी शान.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

4- फना होने की इजाजत ली नहीं जाती,

ये वतन की मोहब्बत है, पूछकर की नहीं जाती,

इस दिन के लिए वीरों ने अपना खून बहाया है,

झूम उठो देशवासियों गणतंत्र दिवस फिर आया है.

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

यह भी पढ़ें: Republic Day 2021 Wishes: गणतंत्र दिवस के खास मौके पर WhatsApp Stickers, HD Images, Patriotic Quotes और Facebook GIFs भेजकर दें बधाई

5- सीमा पर जो लोग मरते हैं,

वो खुशनसीब अमर हो जाते हैं,

हमारी बदकिस्मती है ये,

जो आम जिंदगी जिए चले जाते हैं...

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि जहां हर साल गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए 1.15 लाख लोग मौजूद रहते थे, वहीं इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते लोगों की संख्या 25 हजार तक सीमित कर दी गई है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने जैसे कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

इस बार परेड में शामिल होने वाले दस्ते भी छोटे होगें. इसके अलावा इसमें छोटे बच्चों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी, केवल 15 साल से ज्यादा उम्र के स्कूली बच्चे ही शामिल हो सकेंगे. साल 1966 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में किसी दूसरे देश का प्रमुख मुख्य अतिथि के तौर शामिल नहीं होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).