टेक

Happy New Year 2026 Wishes Scam: हैप्पी न्यू ईयर फोटो, WhatsApp लिंक और APK फाइल खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, जानें इससे कैसे बचें?

हैप्पी न्यू ईयर शुभकामना वाले वॉट्सऐप लिंक और एपीके फाइल्स को लेकर, तेलंगाना स्टेट साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TSCSB) सहित देश के कई पुलिस विभागों ने एक उच्च-प्राथमिकता वाली एडवाइजरी जारी की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्सव की आड़ में भेजे जा रहे संदेशों, फोटो और संदिग्ध लिंक्स का उद्देश्य आपका व्यक्तिगत डेटा चोरी करना और बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच बनाना है.

Happy New Year 2026 Wishes Scam: हैप्पी न्यू ईयर फोटो, WhatsApp लिंक और APK फाइल खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, जानें इससे कैसे बचें?
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मुंबई/हैदराबाद: जैसे-जैसे दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी कर रही है, साइबर अपराधियों ने भी मासूम लोगों को ठगने के लिए 'हैप्पी न्यू ईयर' स्कैम का जाल बिछा दिया है. लोग नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए अपने प्रियजनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैप्पी न्यू ईयर फोटो, वॉट्सऐप लिंप और एपीके फाइल पर अगर आपने क्लिक कर दिया तो आपका बैंक अकाउंट खाली भी हो सकता है. दरअसल, हैप्पी न्यू ईयर शुभकामना वाले वॉट्सऐप लिंक और एपीके फाइल्स को लेकर, तेलंगाना स्टेट साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TSCSB) सहित देश के कई पुलिस विभागों ने एक उच्च-प्राथमिकता वाली एडवाइजरी जारी की है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उत्सव की आड़ में भेजे जा रहे संदेशों, फोटो और संदिग्ध लिंक्स का उद्देश्य आपका व्यक्तिगत डेटा चोरी करना और बैंक खातों तक अनधिकृत पहुंच बनाना है. यह भी पढ़ें: Happy New Year 2026 Wishes And Greetings: हैप्पी न्यू ईयर वाले वॉट्सऐप मैसेजेस के साथ HD Images और फेक लिंक वाले स्कैम से रहें सावधान

क्या है 'हैप्पी न्यू ईयर 2026' विशेज स्कैम?

यह धोखाधड़ी आमतौर पर वॉट्सऐप (WhatsApp), एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए शुरू होती है. जालसाज ऐसे संदेश भेजते हैं जिनमें ‘आपका विशेष उपहार देखने के लिए क्लिक करें’ या ‘अपना डिजिटल न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड प्राप्त करें’ जैसे लुभावने वादे होते हैं.

पुलिस के अनुसार, इन लिंक्स पर क्लिक करते ही यूजर एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है या उसके फोन में अपने-आप एक 'मालिशियस फाइल' (APK) डाउनलोड हो जाती है. यह फाइल एक वायरस की तरह काम करती है, जो हैकर्स को आपके स्मार्टफोन का रिमोट एक्सेस दे देती है.

तेलंगाना पुलिस ने हैप्पी न्यू ईयर 2026 शुभकामनाओं वाले स्कैम से सावधान रहने की दी है चेतावनी

बेंगलुरु पुलिस ने नए साल की शुभकामनाओं वाले स्कैम से किया है सावधान

पंजाब पुलिस ने नए साल 2026 पर ग्रीटिंग स्कैम को लेकर दी है चेतावनी 

सुरक्षा के लिए पुलिस के मुख्य दिशा-निर्देश

धोखाधड़ी से बचने के लिए पुलिस ने नागरिकों से निम्नलिखित प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है:

'गोल्डन ऑवर' का रखें ध्यान और ऐसे करें रिपोर्ट

यदि आप किसी साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो 'गोल्डन ऑवर' यानी घटना के पहले दो घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. इस दौरान शिकायत करने पर पुलिस द्वारा बैंक खातों को फ्रीज करने और पैसे वापस मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है.

  • हेल्पलाइन नंबर: तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें.
  • ऑनलाइन पोर्टल: अपनी शिकायत आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर दर्ज करें.

सावधान रहने का समय

साइबर अपराधी दिवाली, क्रिसमस और नए साल जैसे समय का फायदा उठाते हैं, क्योंकि इस दौरान संदेशों का आदान-प्रदान बहुत अधिक होता है. तेलंगाना पुलिस अपने 'साइबर संजीवनी' और डिजिटल अभियान के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है कि उत्सव की खुशी में सुरक्षा से समझौता न करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2025 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).