त्योहार

Happy Bohag Bihu 2020 Wishes & Images: इन शानदार HD Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को दें बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

बोहाग बिहू को रोंगाली बिहू और हत बिहू भी कहा जाता है. बोहाग बिहू त्योहार को असम में बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है. असमिया नववर्ष के इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शानदार एचडी वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, इमेज, फोटो एसएमस और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए हैप्पी बोहाग बिहू कह सकते हैं.

Happy Bohag Bihu 2020 Wishes & Images: इन शानदार HD Wallpapers, GIF Greetings, WhatsApp Stickers के जरिए दोस्तों-रिश्तेदारों को दें बोहाग बिहू की शुभकामनाएं
हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

Happy Bohag Bihu/ Rongali Bihu 2020 Wishes: असम (Assam) ने साल में तीन बार बिहू (Bihu) का पर्व मनाया जाता है, जिनमें से बैसाख महीने में मनाए जाने वाले बोहाग बिहू (Bihag Bihu) को असमिया नववर्ष (Assam New Year) की शुरुआत की प्रतीक माना जाता है. इस साल बोहाग बिहू का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है. जब रबी की फसल पककर तैयार हो जाती है तो इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. बोहाग बिहू को रोंगाली बिहू (Rongali Bihu) और हत बिहू भी कहा जाता है. बोहाग बिहू त्योहार को असम में बहुत हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन बैलों की लड़ाई, मूर्गों की लड़ाई जैसे कई खेलों का आयोजन भी किया जाता है. असमी नए साल के आगमन पर गाय-भैंस की पूजा की जाती है. इसके साथ ही इस दिन लोग पारंपरिक धोती, गमोसा पहनकर टोली बनाकर नृत्य करते हैं.

बोहाग बिहू के शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को फूल और गमछा भी भेंट करते हैं. इसके साथ ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद भी देते हैं. इस साल कोरोना वायरस प्रकोप के चलते देश में लॉकडाउन है, जिसके चलते त्योहारों को बहुत सादगी से लोग अपने घरों में मना रहे हैं, लेकिन इस मौके पर आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को शानदार एचडी वॉलपेपर्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, इमेज, फोटो एसएमस और वॉट्सऐप स्टिकर्स के जरिए हैप्पी बोहाग बिहू (Happy Bohag Bihu Wishes) कह सकते हैं.

1- हैप्पी बोहाग बिहू

हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

2- हैप्पी बोहाग बिहू 2020

हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

3- बोहाग बिहू की शुभकामनाएं

हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

4- बोहाग बिहू की बधाई

हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

5- बोहाग बिहू मुबारक

हैप्पी बोहाग बिहू 2020 (Photo Credits: File Image)

असम में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण त्योहारों में शुमार बोहाग बिहू को लोग बहुत हर्षोल्लास से मनाते हैं. यह त्योहार अप्रैल के मध्य से शुरू होता है और आमतौर पर एक महीने तक इसका जश्न मनाया जाता है. इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं. घरों में विशेष पीठा, तिल के लड्डू और नारियल के लड्डू बनाए जाते हैं. इसके साथ ही कई जगहों पर 101 प्रकार की साग-सब्जियों के एक साथ मिलाकर भोज तैयार किया जाता है, जिसमें अनेक जड़ी-बूटियां भी शामिल होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).