Best Breads in The World: रोटी कैनाई से लेकर बटर गार्लिक नान तक, यहां देखें दुनिया भर में सबसे अच्छी टॉप 10 ब्रेड की लिस्ट
हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने दुनिया के टॉप 10 बेस्ट ब्रेड्स की एक लिस्ट जारी की है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की इस लिस्ट में रोटी कैनाई पहले स्थान पर है, जबकि बटर गार्लिक नान ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है.
Best Breads in The World: अगर आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए जाते हैं तो कभी न कभी आपको सही ब्रेड (Bread) ऑर्डर करने को लेकर कंफ्यूजन हुआ ही होगा. हालांकि लोग अपनी पसंद के हिसाब से खाने के दौरान ब्रेड ऑर्डर करते हैं, लेकिन जब बात आती है सबसे बेस्ट ब्रेड (Best Bread) की तो इसका चयन करने में काफी परेशानी हो सकती है. ऐसें में दुनिया भर में परोसे जाने वाले अलग-अलग वैरायटी के ब्रेड्स में से बेस्ट ब्रेड का चयन करना वाकई एक बड़ा टास्क हो सकता है. भले ही आम लोगों के बेस्ट ब्रेड का चयन करने में दिक्कत हो, लेकिन हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (World Of Statistics) ने दुनिया के टॉप 10 बेस्ट ब्रेड्स (World Top 10 Best Breads) की एक लिस्ट जारी की है.
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की इस लिस्ट में रोटी कैनाई पहले स्थान पर है, जबकि बटर गार्लिक नान ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. इसी तरह तीसरे स्थान पर पैन दे बोनो, चौथे स्थान पर पाओ डे क्विजो, पांचवें स्थान पर नान-ए बरबरी, छठे स्थान पर अमृतसरी कुलचा, सातवें स्थान पर बाकरखानी, आठवें स्थान पर नान, नौंवें स्थान पर पियाजिना रोमाग्नोला और दसवें स्थान पर बोलानी ने अपनी जगह बनाई है. यह भी पढ़ें: Best Dishes in the World: दुनिया की टॉप 10 डिशेज में शामिल हुआ बटर गार्लिक नान, लिस्ट में ये भारतीय व्यंजन भी हैं शामिल
दुनिया के टॉप 10 बेस्ट ब्रेड्स की लिस्ट
🍞 Best breads in the world:
1. 🇲🇾 Roti canai
2. 🇮🇳 Butter Garlic Naan
3. 🇨🇴 Pan de bono
4. 🇧🇷 Pão de queijo
5. 🇮🇷 Nan-e barbari
6. 🇮🇳 Amritsari kulcha
7. 🇧🇩 Bakarkhani
8. 🇮🇳 Naan
9. 🇮🇹 Piadina Romagnola
10. 🇦🇫 Bolani
According to tasteatlas
— World of Statistics (@stats_feed) January 18, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

