वायरल

VIDEO: रील के लिए कुछ भी करने को तैयार! मेरठ में युवती ने बनाया श्वान के साथ डांस करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने वीडियो, पुलिस ने किया तलब

आज कल रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद से गुजर रहे है. कई बार सड़क पर स्टंट करते हुए तो कई बार किसी सार्वजनिक जगहों पर नाचते हुए भी रील बनाते हुए युवक और युवतियां दिखाई देती है.

VIDEO: रील के लिए कुछ भी करने को तैयार! मेरठ में युवती ने बनाया श्वान के साथ डांस करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने वीडियो, पुलिस ने किया तलब
Credit-(X,@raghvendrapress)

मेरठ, उत्तर प्रदेश: आज कल रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद से गुजर रहे है. कई बार सड़क पर स्टंट करते हुए तो कई बार किसी सार्वजनिक जगहों पर नाचते हुए भी रील बनाते हुए युवक और युवतियां दिखाई देती है. ऐसा ही एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवती एक श्वान के साथ पुलिस स्टेशन के सामने डांस करते हुए नजर आ रही है.

ये वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद बताया जा रहा है की पुलिस ने युवती को नोटिस दिया है और उसे समझाया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @raghvendrapress नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये वायरल वीडियो परतापुर थाने का बताया जा रहा है.ये भी पढ़े:Viral Video: रील के लिए हदें पार! महिला ने इलेक्ट्रिक के पोल पर ही चढ़कर किया डांस, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा, वायरल हुआ वीडियो

पुलिस स्टेशन के बाहर डांस करते हुए बनाई रील

 श्वान के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर डांस

वीडियो में युवती एक काले रंग के श्वान के साथ थाने जैसे सरकारी भवन के परिसर में नाचती दिख रही है. बैकग्राउंड में गाना बज रहा है. श्वान भी युवती के साथ डांस कर रहा है.यह परिसर परतापुर थाने का बताया जा रहा है.वीडियो पर आयशा पंडत भी लिखा हुआ है.बताया गया कि यह युवती एक पेट्रोल पंप पर काम करती है और रोजाना रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है.

रील बनाने को लेकर हदें पार कर रहे है युवा

बता दें की इससे पहले भी रील बनाने के लिए युवक और युवतियां हदें पार करते हुए नजर आएं. कुछ दिन पहले कानपुर में कपल चलती बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आया था. इससे पहले ग्वालियर में भी एक युवती ने कलेक्टर ऑफिस के बाहर डांस का वीडियो बनाया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).