Ganesh Chaturthi, Muharram 2020: कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर गणेश मूर्ति और ताजिया बैठने पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली: कोरोना महामारी को लेकर दूसरे अन्य राज्यों की तरह देश की राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में हैं. दिल्ली (Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केजरीवाल सरकार की चिंता कम होने की अपेक्षा बढ़ते ही जा रहे है. दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर ही जिला मैजिस्ट्रेटों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से गणेश चतुर्थी और मोहरम को लेकर निर्देश जारी हुए हैं.
- Read in
- English
नई दिल्ली: कोरोना महामारी (Corona pandemic) को लेकर दूसरे अन्य राज्यों की तरह देश की राजधानी दिल्ली भी इसकी चपेट में हैं. दिल्ली (Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केजरीवाल सरकार की चिंता कम होने की अपेक्षा बढ़ते ही जा रहे है. दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर ही जिला मैजिस्ट्रेटों को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (Delhi Disaster Management Authority) की तरफ से गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) और मोहरम को लेकर निर्देश जारी हुए हैं.
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन, बड़ी संख्या में एकत्र होने और सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगा है. सामुदायिक स्तर पर पर्व मनाने की अनुमति नहीं दी गई है. कुछ इसी तरफ से मुहर्रम पर ताजिया बैठाने और जुलूस निकालने को लेकर अनुमति नहीं दी गई. आदेश नहीं मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. ऐसे में लोग चाहे तो घर पर भी गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित कर घर में ही मूर्ति को विसर्जित करने की बात कही हैं. कुछ इसी तरफ से मुहर्रम को लेकर कहा गया है कि लोग बाहर जुलुस ना निकालकर घर पर ही इबादत कर सकते हैं. यह भी पढ़े: Coronavirus in Delhi: दिल्ली में कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- पिछले 2 महीनों की तुलना में अब हालात बेहतर
Delhi Disaster Management Authority issues instructions to Dist Magistrates ahead of forthcoming festivals, in the wake of #COVID19. During Ganesh Chaturthi, no idol of Lord Ganesha to be set up in public places. No permission to be granted for procession during Moharram. pic.twitter.com/2sF18vGwER
— ANI (@ANI) August 16, 2020
बता दें कि देश में 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाने वाला है. अब तक था कि लोग इस त्योहार पर अपने घरों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गणेश भगवन की प्रतिमत स्थापित कर पूजा पाठ करते हैं. जिसके बाद गणेश भगवन की प्रतिमत को लोग समुद्र या तलाब में विसर्जित कर देते हैं. वहीं मुहर्रम को लेकर लोग ताजिया बैठाने के साथ ही जुलुश निकालते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2020 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

