News

VIDEO: तेज बारिश के कारण किसानों का बड़ा नुकसान! मध्य प्रदेश के मंदसौर में बह गया लाखों रूपए का लहसुन, वीडियो आया सामने

देश के कई राज्यों में तेज बारिश हुई है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जमकर बारिश हुई. जिसके कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया . मंदसौर की मंडी में किसानों का लाखों रूपए का लहसुन बारिश की भेट चढ़ गया.

VIDEO: तेज बारिश के कारण किसानों का बड़ा नुकसान! मध्य प्रदेश के मंदसौर में बह गया लाखों रूपए का लहसुन, वीडियो आया सामने
Credit-(X ,@BansalNewsMPCG)

मंदसौर, मध्य प्रदेश: देश के कई राज्यों में तेज बारिश हुई है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी जमकर बारिश हुई. जिसके कारण किसानों का काफी नुकसान हो गया . मंदसौर की मंडी में किसानों का लाखों रूपए का लहसुन बारिश की भेट चढ़ गया. इस दौरान देख सकते है की बारिश में लहसुन बह रहा है और किसान उसे बचाने का प्रयास कर रहे है. बता दें की लहसुन इस समय काफी महंगा है और कई शहरों में लहसुन 400 रूपए किलो से ज्यादा भाव में बिक रहा है. बेमौसम बारिश के  कारण किसानों का लहुसन बह जाने की वजह से उनपर संकट आ गया है. महाराष्ट्र में भी बेमौसम बारिश के कारण कपास की फसलों को नुकसान पहुंचा है. इस वीडियो में देख सकते है की किसान और महिला किसान लहसुन को बारिश से बचाने के लिए बोरियों में भर रहे है. हालांकि काफी लहसुन बह गया और ज्यादातर लहसुन गिला होने की वजह से वो भी लगभग खराब ही हो गया है.इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @BansalNewsMPCG नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:दिल्ली में दिसंबर में 15 साल में सबसे अधिक बारिश, तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस

मंदसौर की मंडी में बारिश के कारण लहसुन बह गया 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).