क्राइम

Video: नहीं दी 10 रूपए की जलेबी, तो गुस्साएं ग्राहक ने की दुकानदार के साथ मारपीट, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छोटे से कारण के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. शहर के मुरार इलाके में 10 रूपए की जलेबी नहीं देने के कारण ग्राहक और दुकानदार में पहले बहस हुई.इसके बाद मारपीट हो गई.

Video: नहीं दी 10 रूपए की जलेबी, तो गुस्साएं ग्राहक ने की दुकानदार के साथ मारपीट, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना
Credit- ( Twitter -X )

Video: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छोटे से कारण के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. शहर के मुरार इलाके में 10 रूपए की जलेबी नहीं देने के कारण ग्राहक और दुकानदार में पहले बहस हुई.इसके बाद मारपीट हो गई.

इस छोटी सी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई और इसके बाद ये मामला पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहांपर दोनों की रिपोर्ट क्रॉस एफआईआर की है. इस घटना का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े :Video: हॉस्पिटल बना जंग का अखाड़ा, जमकर हुई दो पक्षों में मारपीट, मध्यप्रदेश के ग्वालियर की घटना का वीडियो वायरल

जलेबी को लेकर मारपीट 

जानकारी के मुताबिक मुरार पुलिस स्टेशन की हद में आनेवाले बारादरी चोक के पास नाश्ते की दूकान है. दुकानदार का नाम पुन्नाराम है. रात को दूकान पर नाश्ता करने आएं ग्राहक रवी श्रीवास ने 10 रूपए की जलेबी मांगी, जब दुकानदार ने 10 रुपए की जलेबी देने से मना किया तो गुस्साएं रवि ने दुकानदार के साथ विवाद किया.

इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया की हाथापाई और मारपीट तक बात पहुंच गईं, इन लोगों के बीच में मारपीट भी हुई. काफी देर तक ये ड्रामा चलता रहा, आखिर कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).