Video: उत्तरप्रदेश के झांसी में कानून व्यवस्था कितनी लचर है, इसका नमूना आज झांसी में दिखाई दिया. जहां झांसी जिले के मोठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. जिसमें तीन लोग घायल हो गए, लेकिन जब घायलों को हॉस्पिटल लाया गया तो यहां पर भी दबंगों ने उनके साथ मारपीट की. ये घटना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की है. इस दौरान हॉस्पिटल के भीतर ही जमकर मारपीट की गई, लातों और घूसों से पीड़ितो को मारा गया. इस घटना को देखकर हॉस्पिटल में अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड्स ने पीड़ित को बचाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये भी पढ़े :Jhansi Hospital Assault: झांसी के जिला अस्पताल में वार्डबॉय ने बुजुर्ग मरीज को पीटा, सामने आया विचलित कर देने वाला VIDEO
झांसी के हॉस्पिटल में मारपीट
झांसी : मोठ सीएचसी केंद्र बना जंग का अखाड़ा
दो पक्षों में मारपीट,घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद
पुलिस के सामने ही दबंगों ने की जमकर मारपीट
झांसी के मोठ थाना क्षेत्र के गांव का मामला.#Jhansi @jhansipolice pic.twitter.com/7yVP3tfG6A
— SPN REPORT (@SPN_Report) September 14, 2024













QuickLY