देश

Train Viral Video: हाथों में छाता लेकर ट्रेन का लोको पायलट केबिन में बैठा है, छत से बरस रहा है जोरदार पानी, ये हर भारतीय रेल का हाल

भारतीय ट्रेन हमारे देश के लिए गर्व की बात है. लेकिन कुछ दिनों से ट्रेनों के अंदर का हाल देखकर लोगों की नाराजगी उमड़ रही है. कई ट्रेनों में बारिश का पानी लीक होने के वीडियो वायरल हो रहे थे, लेकिन अब लोको-पायलट के केबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Train Viral Video: हाथों में छाता लेकर ट्रेन का लोको पायलट केबिन में बैठा है, छत से बरस रहा है जोरदार पानी, ये हर भारतीय रेल का हाल
Credit - ( Twitter -X )

Train Viral Video: भारतीय ट्रेन हमारे देश के लिए गर्व की बात है. लेकिन कुछ दिनों में ट्रेनों के अंदर का हाल देखकर लोगों की नाराजगी उमड़ रही है. कई ट्रेनों में बारिश का पानी लीक होने के वीडियो वायरल हो रहे थे, लेकिन अब लोको-पायलट के केबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसके कारण लोगों ने जमकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है.

आप देख सकते है की ट्रेन के लोको पायलट के केबिन में जमकर बारिश का पानी टपक रहा है और ट्रेन का ड्राइवर हाथों में छाता लेकर दिखाई दे रहा है. दुनिया के बड़े रेलवे नेटवर्क में भारत का नाम शामिल होता है. कम खर्च में हजारों किलोमीटर का सफ़र यात्री कर सकते है. लेकिन कई बार रेलवे की दुर्दशा से जुड़े वीडियो सामने आ जाते है. ये भी पढ़े :Mumbai Local Train Accident: चलती ट्रेन के बाहर लटक रहा शख्स खंभे से टकराकर गिरा, वीडियो में कैद हुआ हादसा

देखें वीडियो :

जिसके कारण रेलवे की भी काफी किरकिरी होती है. ऐसा ही ये एक वीडियो सोशल मीडिया के ट्विटर एक्स पर @SachinGuptaUP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है ,'वाटरफॉल का ये नजारा ट्रेन के लोको पायलट केबिन का है.

पायलट एक हाथ से छतरी पकड़े है, दूसरे हाथ से ट्रेन चला रहे.ड्राइवर का फेस इसलिए नहीं दिखाया, क्योंकि रेलवे सबसे पहले उसको सस्पेंड करेगा. न ही ट्रेन नंबर बताया जाएगा.वीडियो व्यवस्था दिखाने को बनाई है. इस वीडियो को अब तक 303.3K लोगों ने देखा है. लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है और रेलवे को जमकर कोस रहे है. ये वीडियो किस ट्रेन का है और कहां का है, इस बारे जानकारी सामने नहीं आई है.

एक ने लिखा ,' और बुलेट ट्रेन जरुर चलाएंगे, तो वही दुसरे ने लिखा ,'रील मंत्री को उन्ही की भाषा में जवाब, तीसरे ने लिखा है ,'आजकल तो यह भी दुर्भाग्य है सरकार या प्रशासन की कमी दिखाओ तो कमी दिखाने वाले इंसान पर रही कार्रवाई हो जाती है लेकिन यह सही है, एक और ने लिखा है ,'डंका बज रहा है,हर विभाग सरकारी उपेक्षा का शिकार है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).