देश

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

अलीगढ़ के हरदुआगंज में अज्ञात हमलावरों ने राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.

अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
राकेश यादव (Photo Credits: ANI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अलीगढ़ (Aligarh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता राकेश यादव (Rakesh Yadav) की मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अलीगढ़ के हरदुआगंज (Harduaganj) में अज्ञात हमलावरों ने राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश यादव बाइक से घर लौट रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया. गोली राकेश यादव के सिर में लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

राकेश यादव की हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर देर रात तक हंगामा किया. तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई. इस बीच, माना जा रहा है कि हत्या के पीछे जमीनी रंजिश वजह हो सकती है. जमीन पर प्लॉटिंग को लेकर राकेश यादव का एक विवाद चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. यह भी पढ़ें- 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के मासूम की नाले में डुबोकर कर दी हत्या, ये थी वजह

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जल्द पूरी कर ली जाएगी और घटना को अंजाम देने वालों को सजा दिलाई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).