दिल्ली में 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के मासूम की नाले में डुबोकर कर दी हत्या, ये थी वजह
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार कुछ दिन पहले एक शिशु की बड़ी बहन ने आरोपी के छोटे भाई को धक्का दे दिया था जिससे वह जमीन पर गिर गया था और उसके सिर में सूजन आ गई थी. घटना के बाद से ही आरोपी बच्चा नाराज था और मौका मिलते ही उसने अपना गुस्सा डेढ़ साले बच्चे को जोर से धक्का दे दिया
देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आठ साल के बच्चे ने मामूली विवाद के बाद डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार लड़के ने बच्चे को घर के पास पानी की छोटी सी टंकी में डुबो कर मार डाला. बच्चे ने इस वारदात को शनिवार के दिन अंजाम दिया. शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को वह मांडी गांव स्थित अपने घर की छत पर अपनी मां और बहन के साथ सो रहा था, जहां से वह करीब रात एक बजे से सुबह चार बजे के बीच गायब. बच्चा न मिलने पर परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार कुछ दिन पहले एक शिशु की बड़ी बहन ने आरोपी के छोटे भाई को धक्का दे दिया था जिससे वह जमीन पर गिर गया था और उसके सिर में सूजन आ गई थी. घटना के बाद से ही आरोपी बच्चा नाराज था और मौका मिलते ही उसने अपना गुस्सा डेढ़ साले बच्चे को जोर से धक्का दे दिया और उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई. ये दिल दहला देने वाली ये घटना दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके की है.
यह भी पढ़ें:- 25 साल का मेकअप आर्टिस्ट बन गया Kylie Jenner की 1 साल की बेटी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पुलिस को यह भी पता लगा पड़ोस में रहने वाले एक किराएदार का साढ़े आठ वर्षीय बच्चा भी गायब है. जिसके बाद कुछ देर बाद ही पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने आरोपी की चाइल्ड काउंसलिंग करवाई, जिसमें उसने इस वारदात में अपना हाथ होने की बात कही. जिसके बाद फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. डीसीपी ने बताया कि आरोपी लड़के को शनिवार सुबह हिरासत में ले लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

