25 साल का मेकअप आर्टिस्ट बन गया Kylie Jenner की 1 साल की बेटी, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
ब्रिटेन के एक मेकअप आर्टिस्ट ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे देखकर सब लोग हैरान हो गए हैं. 25 वर्षीय एलेक्सिस स्टोन में गजब का मेकअप टैलेंट है. उन्होंने यूट्यूब पर अपने मेकअप का एक वीडियो शेयर किया है....
ब्रिटेन के एक मेकअप आर्टिस्ट ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे देखकर सब लोग हैरान हो गए हैं. 25 वर्षीय एलेक्सिस स्टोन (Alexis stone) में गजब का मेकअप टैलेंट है. उन्होंने यूट्यूब पर अपने मेकअप का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 25 साल के लड़के से 1 साल की बच्ची में ट्रांसफॉर्म होते हुए नजर आ रहे हैं. अपने मेकअप टैलेंट के जरिए उन्होंने अपने आपको Kylie Jenner की बेटी स्टॉर्मी का रूप दे दिया है. इस वीडियो को देखकर आप हैरान हो जाएंगे क्योंकि एलेक्सिस हुबहू Kylie Jenner की बेटी दिखाई दे रहे हैं.
एलेक्सिस ने यह वीडियो 15 अप्रैल जो शेयर किया था. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. एलेक्सिस के इस जबरदस्त टैलेंट को लोग देखकर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘यह जबरदस्त है. आपने मेकअप से ट्रांसफॉर्मेशन को अलग ही लेवल दे दिया है. आपको बता दें कि एलेक्सिस स्टोन ने ऐसा पहली बार नहीं किया है बल्कि इससे पहले वो अपने आपको कई फेमस हॉलीवुड स्टार्स का रूप दे चुके हैं. आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने दोस्त को कायली जेनर का रूप दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

