Maharashtra: शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उन 15 अन्य विधायकों के सदन से निलंबन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.
उद्धव गुट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को इसपर सुनवाई करनी चाहिए ताकि संविधान की दसवीं अनुसूची प्रभाव में बनी रहे और उसका उल्लंघन ना हो. आरोप लगाया गया है कि डिप्टी स्पीकर को इस वत्त असहाय कर दिया गया है.
आपको बता दें कि शिंदे गुट को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं, मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने कहा कि जब तक कि उनकी अयोग्यता पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है, तब के लिए उन्हें सदन से निलंबित कर दिया जाए.
बता दें कि कल ही एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली है. बागी विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई है. वहीं देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
Sunil Prabhu also seeks an order restraining them from entering the Assembly.
— ANI (@ANI) July 1, 2022













QuickLY