केजरीवाल ने 50 करोड़ के बदले ऑफर की थी राज्यसभा सीट, महाठग सुकेश के लेटर में गंभीर आरोप

देश के सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर सामने आया है. इस लेटर में सुकेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन को लेकर काफी कुछ लिखा है. उसने 2017 मे डिनर पार्टी का जिक्र किया है. साथ ही पार्टी फंड को लेकर काफी बात लिखी है. इस लेटर में दावा किया गया है कि केजरीवाल की ओर से 50 करोड़ के बदले उसे राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था.