News

Bihar Video: जेल में बंद कैदी की मौत के बाद परिजनों और लोगों का फूटा गुस्सा! बिहार के महनार में ASI को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो आया सामने

बिहार के महनार में उस समय परिजनों और भीड़ का आक्रोश फुट गया, जब जेल में बंद उनके परिवार के सदस्य की मौत हो गई. इस घटना में गुस्साएं लोगों ने एएसआई की जमकर पिटाई की.

Bihar Video: जेल में बंद कैदी की मौत के बाद परिजनों और लोगों का फूटा गुस्सा! बिहार के महनार में ASI को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@_infosourcenews)

 वैशाली, बिहार: बिहार के वैशाली जिले में उस वक्त तनावपूर्ण माहौल बन गया जब एक कैदी की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई.बताया जा रहा है कि शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए 54 वर्षीय अशोक चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई.मौत की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया.मृतक के परिजनों का आरोप है कि अशोक चौधरी को पुलिस ने थाने में बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में हॉस्पिटल में मौत हो गई.

यह आरोप सुनते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जमा हो गए और पटेल चौक व मदन चौक जैसे प्रमुख मार्गों को जाम कर दिया. बांस-बल्लों की मदद से रास्ते बंद कर दिए गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @_infosourcenews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस के साथ जमकर मारपीट, मारे थप्पड़, दो गुटों में झगड़ा होने पर मौके पर पहुंची थी पुलिस

एएसआई की लोगों ने की पिटाई

पुलिसकर्मी की पिटाई का वायरल हुआ वीडियो

लोगों के हंगामे के बाद स्थिति को संभालने पहुंची पुलिस टीम को प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा. भीड़ ने मनहार थाना के सहायक अवर निरीक्षक प्रताप कुमार पर हमला कर दिया.उन्हें सड़क पर धक्का देकर गिराया गया और मारपीट की गई.यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

प्रशासन की सफाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अशोक चौधरी को 27 मई को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था.उनकी पहले से तीन आपराधिक मामले में तलाश की जा रही थी. गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई.महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).