पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान
गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

30 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव की संभावना भी जताई है. इन राज्यों के अधिकांश हिस्सों में पारा 45 डिग्री के करीब या उससे अधिक पहुंच गया है.