2 फरवरी की प्रमुख खबरें और अपडेट्स
भारत और दुनिया की अहम खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं.
भारत और दुनिया की अहम खबरें एक साथ, एक ही जगह पढ़ने के लिए आप सही पेज पर हैं. इस लाइव ब्लॉग को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ताकि ताजा खबरें आप तक पहुंचा सकें.- टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान
टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है, लेकिन साथ ही यह साफ निर्देश भी दिया है कि टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं. भारत के साथ राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा. भारत‑पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच माना जाता है, लेकिन इस बार इसके रद्द होने की आशंका बढ़ गई है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने हाल ही में आईसीसी पर "डबल स्टैंडर्ड" अपनाने का आरोप लगाया था, क्योंकि आईसीसी ने बांग्लादेश के मैचों को भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था. बांग्लादेश के हटने के बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. नकवी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ब्रीफ किया था और अंतिम निर्णय सरकार पर छोड़ दिया था.
पढ़ें रिपोर्ट: भारत की महिला दृष्टिबाधित टीम के क्रिकेट खेलने का अलग अंदाज
आईसीसी ने पाकिस्तान के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चयनात्मक भागीदारी वैश्विक टूर्नामेंट की भावना के खिलाफ है. आईसीसी ने चेतावनी दी कि यह कदम पाकिस्तान क्रिकेट के लिए लंबे समय के लिए नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और दुनियाभर के फैंस के हितों को नुकसान पहुंचाता है. आईसीसी ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए कोई समाधान तलाशेगा.
पाकिस्तान का पहला मैच 8 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा, जबकि भारत के खिलाफ मैच के संभावित बहिष्कार की स्थिति में भारत को दो अंक खुद ही मिल जाएंगे. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि टीम सरकार के निर्देशों का पालन करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले 14 वर्षों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है, और ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट ही दोनों टीमों के बीच मुकाबले का एक मात्र मंच बनते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2026 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

