News

VIDEO: गंदे नाले में गिरा शख्स, दलदल में जाकर फंसा, घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने निकाला बाहर, हाथरस का वीडियो आया सामने

हाथरस में एक शख्स एक गंदे नाले में गिर गया और इसके बाद वह लगभग 12 घंटे तक एक ही जगह पर फंसा रहा. दुसरे दिन जब लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को और लोगों ने उसका रेस्क्यू किया.

VIDEO: गंदे नाले में गिरा शख्स, दलदल में जाकर फंसा, घंटों की मशक्कत के बाद लोगों ने निकाला बाहर, हाथरस का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

हाथरस, उत्तर प्रदेश:  हाथरस में एक शख्स एक गंदे नाले में गिर गया और इसके बाद वह लगभग 12 घंटे तक एक ही जगह पर फंसा रहा. दुसरे दिन जब लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को  दी और लोगों ने उसका रेस्क्यू किया. बताया जा रहा है की ये घटना थाना कोतवाली के हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना गांव की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हालांकि कुछ लोग ये भी बता रहे है की ये शख्स शराब के नशे में था. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: खुले नाले की दीवार पर बैठा था शख्स, अचानक नीचे गिरने से हुई मौत, दिल्ली के भजनपुरा इलाके की घटना

नाले में गिरा शख्स

बांस की मदद से शख्स को खींचा बाहर

इस दौरान नाले के किनारे काफी लोग खड़े थे, शख्स को बांस डालकर उसकी मदद से बाहर लाया गया. पुलिस ने लोगों की मदद से इस शख्स को बाहर निकाला और हॉस्पिटल में एडमिट करवाया.

शख्स शराब के नशे में नाले में गिरा

मिली जानकारी के अनुसार हाथरस जिले की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के जवाहर बाजार निवासी व्यक्ति राम स्वरूप शुक्रवार को घर से अपने किसी निजी काम से गए हुए थे. देर रात जब वापस घर के लिए लौट रहे थे तभी गांव सोखना स्थित गंदे नाले में अचानक गिर गए. ये भी जानकारी सामने आई है की इस दौरान ये शख्स नशे में थे. दुसरे दिन लोगों के देखने के बाद लोगों ने पुलिस की मदद से इस शख्स को बाहर निकाला.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).