क्राइम

Video: खुले नाले की दीवार पर बैठा था शख्स, अचानक नीचे गिरने से हुई मौत, दिल्ली के भजनपुरा इलाके की घटना

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. हरीश बैसला नाम के एक शख्स की नाले में गिरने से मौत हो गई

Video: खुले नाले की दीवार पर बैठा था शख्स, अचानक नीचे गिरने से हुई मौत, दिल्ली के भजनपुरा इलाके की घटना
Credit -(Twitter -X )

Video: दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. हरीश बैसला नाम के एक शख्स की नाले में गिरने से मौत हो गई. बताया जा रहा है की इसी दिन हरीश का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी  मनाकर लौटा था और नाले की दीवार पर बैठा था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिसमें आप देख सकते है की वह एक खुले नाले की दीवार पर बैठा हुआ और थोड़ी देर बार वह पीछे हाथ लगाने की कोशिश करता है और उसका संतुलन बिगड़ जाता है, जिसके बाद वह सीधे नाले में गिर जाता है. बताया जा रहा है की नाले के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. भजनपुरा इलाके के गावंडी में ये घटना हुई. ये भी पढ़े :Delhi: दक्षिण दिल्ली में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

युवक की नाले में गिरने से मौत 

नाले में गिरने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और उसे बाहर निकालकर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई है.इस हादसे  के बाद हरीश के जन्मदिन की खुशियां उसके परिजनों के लिए मातम में बदल गई. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @IshuSonu1 नाम के हैंडल से शेयर किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2024 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).