एजेंसी न्यूज

Delhi: दक्षिण दिल्ली में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

दिल्ली में बिजली के एक खंभे पर लटके तार की चपेट में आने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. करंट लगने से मारे गए आशान के पिता प्रेमचंद पाकिस्तान से आए प्रवासी हैं और कबाड़ का व्यापार करते हैं.

Delhi: दक्षिण दिल्ली में बिजली के खंभे के संपर्क में आने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर : दिल्ली में बिजली के एक खंभे पर लटके तार की चपेट में आने से 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. करंट लगने से मारे गए आशान के पिता प्रेमचंद पाकिस्तान से आए प्रवासी हैं और कबाड़ का व्यापार करते हैं. प्रेमचंद ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की मौत बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है. उन्होंने मैदान गढ़ी में भाटी माइंस के पास दक्षिण दिल्ली में खुले तारों के संबंध में अगस्त में दर्ज कराई गई एक शिकायत का हवाला दिया.

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना चार सितंबर को उस समय हुई जब आशान संजय कॉलोनी में अपने घर के पास अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था. अधिकारी ने कहा, ‘‘वह पास के बिजली के खंभे से निकले तार के संपर्क में आ गया. उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.’’ यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की

डिस्कॉम के सूत्रों ने बताया कि असोला वन्यजीव अभयारण्य के पास स्थित होने के कारण इस क्षेत्र में बंदरों का आतंक है. सूत्रों ने बताया कि बिजली के जिस तार की वजह से करंट लगा, उसे किसी बंदर ने संभवत: क्षतिग्रस्त कर दिया होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).