देश

Maharashtra: पालघर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 8 दरिंदो ने अधमरा कर छोड़ा; सभी गिरफ्तार

पीड़िता के मुताबिक, 16 दिसंबर की शाम से लेकर 17 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. आठों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं.

Maharashtra: पालघर में 16 साल की लड़की से गैंगरेप, 8 दरिंदो ने अधमरा कर छोड़ा; सभी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

महाराष्ट्र में मुंबई महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पालघर (Palghar) में एक नाबालिग लड़की के साथ आठ लोगों ने गैंगरेप किया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके प्रेमी और उसके सात दोस्तों ने पालघर जिले के केलवा समुद्र तट पर आंशिक रूप से बने, परित्यक्त बंगले में घंटों तक बार-बार बलात्कार किया. सतपती पुलिस ने 16 से 20 साल की उम्र के सभी आठ आरोपियों को हिरासत में लिया है और कहा है कि सर जेजे अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है. Maharashtra: फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थिति में दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत.

पीड़िता के मुताबिक, 16 दिसंबर की शाम से लेकर 17 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया. आठों आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार (16 दिसंबर) को आरोपी उसे समंदर किनारे एक बंगले में ले गए थे. उसने बताया कि उस शाम से अगली सुबह 11 बजे तक आठ आरोपियों ने उसके साथ रेप किया.

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात 8 बजे लापता हो गई थी. जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजन ने शनिवार दोपहर 2 बजे सातपाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इस बीच पुलिस ने जब उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो वह रो रही थी. इसके बाद पालघर पुलिस की अलग-अलग टीम उसे खोजने में जुट गई. आखिरकार, पीड़िता पुलिस को हरणवाडी में मिली.

पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके साथ 8 लोगों ने माहिम समुद्र के किनारे स्थित एक बंद पड़े बंगले में बलात्कार किया. इसके बाद दूसरे दिन उसे झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने फिर से बलात्कार किया. शनिवार को सुबह करीब 11 बजे, एक लड़के ने उसे अपराध स्थल से लगभग 2 किमी दूर एक अन्य सुनसान जगह पर छोड़ दिया. आरोपियों ने उसे यौन शोषण के बारे में बोलने के खिलाफ चेतावनी दी.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़की का बयान दर्ज किया, जिसके बाद उन्होंने आठ आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉक्सो कानून (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पालघर जिला ग्रामीण पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सतपती पुलिस थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).