देश

Kerala Weather Forcast: केरल में भारी बारिश से हालात खराब, मौसम विभाग ने इन जिलों के जारी किया रेड अलर्ट

केरल में बारिश का कहर अब भी बरकारर है. तेज बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में पानी भरने की खबरें आ रही हैं. वहीं यह मुसीबत कम होने के बजाय अब और भी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट में अलापुझा, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड हैं. वहीं ऑरेंज अलर्ट- कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ का नाम है. जबकि येलो अलर्ट - तिरुवनंतपुरम का नाम है.

Kerala Weather Forcast: केरल में भारी बारिश से हालात खराब, मौसम विभाग ने इन जिलों के जारी किया रेड अलर्ट
केरल में बाढ़ जैसे हालात (Photo Credits-ANI Twitter)

केरल में बारिश का कहर अब भी बरकारर है. तेज बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में पानी भरने की खबरें आ रही हैं. वहीं यह मुसीबत कम होने के बजाय अब और भी बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रेड अलर्ट में अलापुझा, इडुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड हैं. वहीं ऑरेंज अलर्ट- कोल्लम, पठानमथिट्टा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और पलक्कड़ का नाम है. जबकि येलो अलर्ट - तिरुवनंतपुरम का नाम है.

केरल में हो रही लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को भारी बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसमें अब मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है. वहीं, पुलिस और अधिकारियों ने कहा कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम लगातार वहां पर अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. माना जा रहा है कि मलबे के अंदर कई लोग अब ही हो सकते हैं. इस भयानक हादसे के बाद राज्य सरकार ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है.

ANI का ट्वीट:- 

अगर राज्य के ताजा हालात पर नजर डालें तो भारी बारिश के चलते कोट्टयम में नेहरू स्टेडियम में जलभराव हुआ. वहीं तेजस्विनी नदी का जलस्तर बढ़ने से कासरगोड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग तेज बारिश के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).