देश

तेलंगाना: के चंद्रशेखर राव ने मुख्‍यमंत्री पद की ली शपथ, संभाला कार्यभार

टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना था.

तेलंगाना: के चंद्रशेखर राव ने मुख्‍यमंत्री पद की ली शपथ, संभाला कार्यभार
चंद्रशेखर राव बने सीएम ( फोटो क्रेडिट: ANI )

तेलंगाना (Telangana) में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के नेता  के. चंद्रशेखर राव ( K Chandrasekhar Rao) (KCR) दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. केसीआर हैदराबाद स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ ली. तेलंगाना के के. चंद्रशेखर राव (KCR) दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं. केसीआर हैदराबाद स्थित राजभवन में सीएम पद की शपथ ली. केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है. केसीआर ने आज दोपहर 1.30 बजे राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान उन्हें राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

टीआरएस के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को टीआरएस मुख्यालय तेलंगाना भवन में एक बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना था.

गौरतलब हो कि तेलंगाना विधानसभा (Telangana Assembly Elections Result 2018) में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस ने अपना परचम लहराते हुए 88 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना जन समिति और वाम दलों का प्रजा कुटामी गठबंधन 21 सीटों पर सिमट गई. इसके अलावा ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी 8 में से 7 सीट पर जीत हासिल की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2018 01:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).