जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: 26000 रुपये होगी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी! फिटमेंट फैक्टर पर सरकार कल कर सकती है ये घोषणा

फिटमेंट फैक्टर पर बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है. अगर केंद्र सरकार से इसे हरी झंडी मिलती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 26 हजार रुपये हो जाएगी.

7th Pay Commission: 26000 रुपये होगी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी! फिटमेंट फैक्टर पर सरकार कल कर सकती है ये घोषणा
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th Pay Commission Fitment Factor Increase: केंद्रीय कर्मचारियों (Government Employees) को बुधवार को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अब उनका इंतजार खत्म हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने को लेकर बुधवार को कैबिनेट की बैठक हो सकती है. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को 7वीं सीपीसी के तहत इतना मिलता है HRA, जानें कैलकुलेशन का नियम

यदि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में वृद्धि करती है, तो उनके वेतन में काफी बड़ी बढ़ोतरी होगी. फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ेगा. वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये की वृद्धि होगी. इसका मतलब है कि केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन (Minimum Wage Of Employees) 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये हो जाएगा.

अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर, आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे. अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी.  एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया. वहीं क्लास वन अधिकारियों के लिए, शुरुआती वेतन 56,100 रुपये था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).