News

Bees Attack On Congress Workers: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, देखें भुवनेश्वर का वीडियो

ओडिशा के भुवनेश्वर में आज उस दौरान काफी हंगामा मच गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने इनपर हमला कर दिया.

Bees Attack On Congress Workers: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, देखें भुवनेश्वर का वीडियो
Credit-(X ,@amitsahujourno)

Bees Attack On Congress Workers: ओडिशा के भुवनेश्वर में आज उस दौरान काफी हंगामा मच गया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा था और इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने इनपर हमला कर दिया. इस हमले से विरोध प्रदर्शन में मौजूद सभी कार्यकर्ता, पुलिस और पत्रकार बचते हुए नजर आएं.

मधुमक्खियों के हमले के बाद पुलिस भी नीचे बैठकर बचते हुई  नजर आई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद परिसर में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा. बताया जा रहा है की कांग्रेस कार्यकर्ता आईएएस बिष्णुपद सेठी के आवास का घेराव करने पहुंचे थे.प्रदर्शनकारी एक कथित टेंडर फिक्सिंग मामले में अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ये भी पढ़े:Bee Attack Video: छत्ते पर पत्थर मारना पड़ा भारी! मधुमक्खियों के झुंड ने पर्यटकों पर किया हमला, 25 लोग अस्पताल में भर्ती

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों  का हमला 

दरअसल, कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए आईएएस अधिकारी बिष्णुपद सेठी के आवास का घेराव करने के लिए मार्च निकाला, इस दौरान उन्होंने हाथ में पार्टी का झंडा और बैनर ले रखा था. फिलहाल सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है. इसी दौरान कार्यकर्ताओं पर मधुमक्खियों का हमला हो गया. इसके बाद ये लोग बैनर को लपेटकर भी बचते हुए नजर आएं. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @amitsahujourno नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).