मैगी में चावल मिलाकर खाने से 10 साल के बच्चे की मौत, फूड पॉइजनिंग के बाद 6 लोग अस्पताल में भर्ती
मनीराज के घर मैगी चावल बना था. मैगी चावल खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी. शनिवार सुबह सोनू के बेटे रोहन की मौत हो गई.
पीलीभीत: कोतवाली क्षेत्र के गांव राहुल नगर चंडिया हजारा निवासी मनीराज की बेटी सीमा की शादी देहरादून में हुई थी. करीब एक महीने पहले सीमा अपने बेटे रोहन, विवेक और बेटी संध्या के साथ अपने मायके आई थी. तब से वह अपने मायके में ही रह रही थी.
गुरुवार शाम मनीराज के घर मैगी चावल बना था. सीमा और उसके बच्चों के अलावा बहन संजू, ननद संजना और पत्नी जितेंद्र ने भी मैगी चावल खाया. उसी रात सीमा के पति सोनू, उनके बेटे रोहन, विवेक, बेटी संध्या, संजना के पति जितेंद्र, संजू बेटी मुनिराज की हालत बिगड़ने लगी.
पीलीभीत
➡मैगी खाने से 10 साल के बच्चे की हुई मौत
➡मैगी खाने से 6 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग
➡एक परिवार के 6 लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग
➡सभी लोगों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
➡इलाज में सुधार न मिलने पर पहुंचे CHC पूरनपुर
➡थाना हजारा क्षेत्र के राहुल नगर का मामला… pic.twitter.com/5bj0tU9z5E
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 11, 2024
शुक्रवार सुबह सभी को इलाज के लिए गांव के क्लीनिक में भर्ती कराया गया. हालत में सुधार होने पर वह घर लौट आए. शुक्रवार रात फिर से सभी की हालत बिगड़ने लगी. बेचैनी के साथ ही उन्हें दस्त शुरू हो गए. शनिवार सुबह सोनू के बेटे रोहन (12) की मौत हो गई. इससे अन्य लोग घबरा गए. सभी को इलाज के लिए पूरनपुर CHC में भर्ती कराया गया.
सीमा के दूसरे बेटे विवेक की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक ही समय में परिवार के सभी सदस्यों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया. CHC के डॉ राशिद ने बताया कि बीमार पड़े सभी लोगों में फ़ूड पॉइज़निंग के लक्षण हैं. उनका इलाज किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

