Mumbai Shocker: बिरयानी में ज्यादा नमक से बौखलाया पति, विवाद में पत्नी की दीवार से सिर पटककर कर दी हत्या, मुंबई के गोवंडी में सनसनी
मुंबई (Mumbai) के गोवंडी (Govandi) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है. यहां एक 23 वर्षीय सिविल इंजीनियर ने कथित तौर पर खाने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की जान ले ली.
Mumbai News: मुंबई (Mumbai) के गोवंडी (Govandi) इलाके से एक दिल दहला देने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है. यहां एक 23 वर्षीय सिविल इंजीनियर ने कथित तौर पर खाने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी की जान ले ली. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या (Murder) का मामला दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार यह घटना 19 दिसंबर की रात करीब 10 बजे हुई.
आरोपी पति मंजर इमाम हुसैन और उसकी पत्नी नाजिया परवीन के बीच रात के खाने के दौरान बहस शुरू हुई.आरोप है कि पति ने बिरयानी में ज्यादा नमक और स्वाद खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी तेज हो गई. ये भी पढ़े:Dombivali Shocker: पहले पत्नी की हत्या की..फिर ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान, पारिवारिक विवाद ने डोंबिवली में कर दिया घर तबाह
विवाद मारपीट में बदला
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने पत्नी को धक्का दे दिया और उसका सिर दीवार (Wall) से टकरा दिया. गंभीर चोट लगने से नाजिया बेहोश हो गई. शोर सुनकर पड़ोसी (Neighbours) मौके पर पहुंचे और महिला को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित (Declared Dead) कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन (Shivaji Nagar Police Station) की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने पंचनामा किया और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. बाद में उसे गिरफ्तार (Arrested) कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया.मृतका नाजिया परवीन मूल रूप से कुशीनगर, उत्तर प्रदेश (Kushinagar, Uttar Pradesh) की रहने वाली थी. वह अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी.उसके पिता सऊदी अरब (Saudi Arabia) में काम करते हैं, जबकि मां गांव में छोटे बच्चों के साथ रहती हैं.
दो साल के रिश्ते के बाद हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक नाजिया और मंजर रिश्तेदार (Maternal Relatives) थे और करीब दो साल (Two Years) तक एक-दूसरे को जानते थे. परिवारों की सहमति के बाद दोनों की शादी 20 अक्टूबर 2022 को उत्तर प्रदेश में हुई थी. शादी के बाद दोनों मुंबई आकर गोवंडी के शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) इलाके में किराए के कमरे में रहने लगे थे.जांच में सामने आया है कि शादी के बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद (Domestic Disputes) अक्सर होते रहते थे. नाजिया ने अपने परिवार से कई बार झगड़ों की शिकायत भी की थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.
रिश्तेदार के बयान पर दर्ज हुआ केस
नाजिया की मौत की सूचना मिलने के बाद उसका मामा (Uncle) मुंबई पहुंचा. उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला (Murder Case) दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच (Further Investigation) में जुटी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2025 06:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

