VIDEO: भोपाल में Governor का काफिला देखना शख्स को पड़ा भारी! ट्रैफिक पुलिस ने जमकर की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
पुलिस की ओर से आम लोगों के साथ गरीब लोगों के साथ मारपीट के कई वीडियो आएं दिन सामने आते है. बेबस लोग पुलिस की मार खाकर निकल जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहांपर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक शख्स की जमकर पिटाई की.
भोपाल, मध्य प्रदेश: पुलिस की ओर से आम लोगों के साथ गरीब लोगों के साथ मारपीट के वीडियो आएं दिन सामने आते है. बेबस लोग पुलिस की मार खाकर निकल जाते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहांपर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने एक शख्स की जमकर पिटाई की.ये मारपीट का वीडियो भोपाल से सामने आया है. जहां पर देखा जा सकता है की राज्यपाल का काफिला जा रहा होता है और इसी दौरान एक शख्स सड़क पर खड़ा होकर करीब से ये काफिला देख रहा होता है.
इसी दौरान एक पुलिस कर्मी दौड़कर उसकी तरफ जाता है और उसे घसीटकर नीचे गिराता है, इसके बाद उसे थप्पड़ लगाता है और उसे कई बार लातों से भी मारता है.ये घटना आनंद नगर चौक की बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग करने लगे है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @psamachar1 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: भोपाल के जहांगीराबाद में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, हाथों में तलवारें लेकर हुई पत्थरबाजी, कई लोग घायल, पुलिस फ़ोर्स तैनात
राज्यपाल के काफिले के करीब पहुंचे शख्स को ट्रैफिक कर्मी ने पीटा
भोपाल : राज्यपाल के काफिले के पास खड़े युवक को ट्रैफिक जवान ने पीटा, पहले धक्का मारकर गिराया नीचे और फिर मारी लात, गाल पर मारा थप्पड़, आनंद नगर चौराहे के पास का मामला #Bhopal @GovernorMP #Beating @pstraffic_bpl #TrafficPoliceBhopal @CP_Bhopal @MPPoliceDeptt #MPNews… pic.twitter.com/1KL65Gwdek
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 19, 2025
राज्यपाल के काफिले के करीब खड़ा था शख्स
जब राज्यपाल का काफिला तेजी से निकल रहा होता है, उस दौरान ये शख्स उस काफिले के करीब खड़ा होकर उसे देख रहा होता है, इसको देखते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी दौड़ते हुए जाकर उसे खींचता है और जिसके कारण शख्स नीचे गिर जाता है और इसके बाद इस शख्स की ट्रैफिक कर्मचारी पिटाई करता है.
घटना के बाद डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक डीसीपी ने जांच के आदेश दिए है.ये शख्स कौन था, इसकी भी जांच की जाएगी और इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

