देश

VIDEO: ओडिशा के बलांगीर जिले में हाई वोल्टेज ड्रामा! 33 KV बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप

ओडिशा के बलांगीर जिले में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जहां एक युवक 33 केवी बिजली के खंभे पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. युवक की पहचान बलांगीर खमारमुंडा के सिद्धेश्वर भोई के रूप में हुई है.

VIDEO: ओडिशा के बलांगीर जिले में हाई वोल्टेज ड्रामा! 33 KV बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
Photo- TW

Odisha Shocker: ओडिशा के बलांगीर जिले में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जहां एक युवक 33 केवी बिजली के खंभे पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा. युवक की पहचान बलांगीर खमारमुंडा के सिद्धेश्वर भोई के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी. राहत की बात रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

परिजनों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से बीमार है. बाद में रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढें: Lakhs of Turtles Reached Odisha: 3 लाख ओलिव रिडले कछुए ओड़िशा पहुंचे, गहिरमाथा और ऋषिकुल्या बीच पर दिए अंडे, प्रशासन ने की सुरक्षा की व्यवस्था (Watch Video)

33 KV बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक

रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा. नीचे आते ही युवक को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई कि कैसे मानसिक रूप से बीमार लोगों की उचित देखभाल और इलाज जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

पुलिस ने कहा कि युवक के परिवार से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).