हरियाणा सरकार के प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारी ग्राम संरक्षक बनेंगे. सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन अफसरों को ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है. वे गावों के विकास के संबंध में मुख्य बिंदुओं को नोट कर उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे. इसके तहत राज्य के सभी गांव और वार्ड कवर होंगे. सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण स्तर पर चल रहे विकास-कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आने के साथ ही भ्रष्ट्राचार पर भी लगाम लगेगी.
प्रदेश सरकार के प्रथम श्रेणी स्तर के अधिकारी ग्राम संरक्षक बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इन अफसरों को ग्रामीण क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है। वे गावों के विकास के संबंध में मुख्य बिंदुओं को नोट कर उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। #HaryanaSamvad pic.twitter.com/L40yyUb0Lr
— DPR Haryana (@DiprHaryana) January 29, 2022













QuickLY