देश

देश में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार, दिल्ली-उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों ने घरों में अदा की ईद की नमाज; देखें तस्वीरें

कोरोना संकट के बीच देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. वैसे ईद के दिन खास रौनक होती है.लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते ये रौनक फीकी पड़ गई है. कोविड-19 के कोहराम के कारण ना तो लोग गले मिल सकेंगे और ना ही मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं. इस बार की ईद मुस्लिम भाई अपने घरों में ही मना रहे हैं.साथ ही ईद की नमाज भी घरों में ही अदा कर रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में मुस्लिम भाइयों ने घर में ही ईद की नमाज अदा की है. साथ ही घर में ही ईद का त्योहार मना रहे हैं.

देश में आज मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार, दिल्ली-उत्तर प्रदेश सहित कई जगहों पर मुस्लिम भाइयों ने घरों में अदा की ईद की नमाज; देखें तस्वीरें
घरों में ही ईद की नमाज अदा करते लोग (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. वैसे ईद के दिन खास रौनक होती है.लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते ये रौनक फीकी पड़ गई है. कोविड-19 के कोहराम के कारण ना तो लोग गले मिल सकेंगे और ना ही मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं. इस बार की ईद मुस्लिम भाई अपने घरों में ही मना रहे हैं.साथ ही ईद की नमाज भी घरों में ही अदा कर रहे हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में मुस्लिम भाइयों ने घर में ही ईद की नमाज अदा की है. साथ ही घर में ही ईद का त्योहार मना रहे हैं.

बता दें कि पुरानी दिल्ली में ईद के मुबारक मौके पर लोगों ने अपने घरों पर ही नमाज़ अदा की. ईद की खुशी और उत्साह उनके चेहरे पर साफ दिखाई दी. इसके साथ ही मुरादाबाद में भी ईद के मौके पर लोग अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा करते हुए। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंगका ध्यान रखा. यह भी पढ़े-Eid 2020: राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई, कोरोना काल में सभी देशवासियों के स्वस्थ रहने की कामना की

ANI का ट्वीट-

दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने कोरोना लॉकडाउन के बीच अपने आवास पर ईद की नमाज़ अदा की. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद. कोरोना की जो चुनौतियां हैं उससे सभी मज़हब के लोग चाहे वो मंदिर,गुरुद्वारे,चर्च या मस्जिदें हों वहां पर भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं हुए।हिफाज़त के साथ इबादत ने ही कोरोना से लड़ाई में काफी हद तक हमें कामयाबी दी.

ANI का ट्वीट-

उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज में ईद के मौके पर लोगों ने अपने घरों में ईद की नमाज़ अदा की. अब्दुल शाहिद ने बताया,'आज हमने ईद की नमाज़ अपने घरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज़ पढ़ी और अल्लाह से ये दुआ की कि दुनिया के सभी लोगों की परेशानी दूर करें और कोरोना वायरस के प्रकोप से हिफाजत फरमाए.

ANI का ट्वीट-

सिलीगुढ़ी में भी इस बार ईद में कोरोना की वजह से लोग ईदगाह और मस्जिद में नहीं आ पाए। एक नमाज़ी ने कहा कि लोगों को रोका भी गया कि आप लोग अपने मुल्क का ख्याल रखें और इस वायरस को फैलने न दें। हुकूमत की तरफ से सिर्फ पांच लोगों को ही ईदगाह और मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की इजाजत है जिसका पालन हम कर रहे हैं.

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूरे देशवासियों को दिल की गहराइयों से ईद की मुबारकबाद। आज हमने भी ईद की नमाज़ घर पर अदा की ऐसे तो ईदगाह में ही नमाज़ पढ़ने जाते थे. लेकिन क्योंकि कोरोना का बहुत बड़ा खतरा है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है तो ईद की नमाज घर पर हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).