News

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अचानक हुआ बेहोश, सीआईएसएफ के जवान ने CPR देकर बचाई जान

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के टर्मिनल (Terminal) 1 पर एक यात्री की जान जाते जाते बची. यहां पर चेकिंग के दौरान एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई.

VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अचानक हुआ बेहोश, सीआईएसएफ के जवान ने CPR देकर बचाई जान
Credit-(X,@nedricknews)

दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के टर्मिनल (Terminal) 1 पर एक यात्री की जान जाते जाते बची. यहां पर चेकिंग के दौरान एक यात्री की अचानक तबियत खराब हो गई.मौके पर मौजूद सीआईएसएफ (CISF) के जवान वीरेंद्र सिंह ने यात्री को सीपीआर देना शुरू किया. जिसके बाद यात्री होश में आया और इसके बाद यात्री को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जानकारी के मुताबिक़ यात्री का नाम मोहम्मद मुख्तार आलम है. बताया जा रहा है की उनकी सुरक्षा जांच के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई और वे बेहोश हो गए. इस दौरान मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बिना देर किए यात्री को सीपीआर देना शुरू किया.

जिसके कारण यात्री को होश आ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री को आया हार्ट अटैक, CISF के जवान ने CPR देकर की जान बचाई, वीडियो वायरल

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी

यात्री को सीपीआर देकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक़ यात्री मोहम्मद मुख़्तार आलम नाम के यात्री की सुरक्षा जांच के दौरान तबियत खराब हो गई. इसी दौरान मौके पर मौजूद सीआईएसएफ (CISF) के जवान वीरेंद्र सिंह ने सीपीआर देकर मरीज की जान बचा ली. इसके बाद मौके पर डॉक्टर्स भी पहुंचे और मरीज को हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट करवाया.

सतर्कता से बची जान

इस दौरान अगर सीआईएसएफ ने मौके पर तुरंत यात्री को सीपीआर (CPR) नहीं दिया होता. तो यात्री की जान भी जा सकती थी. इस घटना के बाद सीआईएसएफ के जवान की सभी ने तारीफ़ है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).