देश

कोरोना संकट के बीच हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला, अगर कोविड-19 पॉजिटिव ने दूसरे किसी पर थूका तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का मामला-डीजीपी सीताराम मरडी

कोरोना वायरस ने भारत में कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह से मुस्तैद हैं. कोरोना से लड़ने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है. कोरोना के मौजूदा हालात के मद्देनजर हिमाचल से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे के डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि अगर किसी कोरोना मरीज ने किसी भी पुलिस कर्मी, डॉक्टर या अन्य पर थूका तो उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की आईपीसी सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

कोरोना संकट के बीच हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला, अगर कोविड-19 पॉजिटिव ने दूसरे किसी पर थूका तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का मामला-डीजीपी सीताराम मरडी
हिमाचल डीजीपी सीताराम मरडी(Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus Scare) ने भारत में कोहराम मचाया हुआ है. इस वायरस से निपटने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें पूरी तरह से मुस्तैद हैं. कोरोना से लड़ने के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है. कोरोना के मौजूदा हालात के मद्देनजर हिमाचल से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूबे के डीजीपी सीताराम मरडी (Himachal Pradesh Director General of Police SR Mardi) ने बताया कि अगर किसी कोरोना मरीज ने किसी भी पुलिस कर्मी, डॉक्टर या अन्य पर थूका और उस शख्स की अगर मौत हो गई तो उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की आईपीसी सेक्शन के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.

बता दें कि राज्य के डीजीपी ने यह कड़ी चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब हिमाचल में सात तबलीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनका इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वही रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने मेडिकल स्टाफ पर थूक दिया था. जिसके बाद डीजीपी ने यह कड़ा फैसला लिया है ऐसा माना जा रहा है. यह भी पढ़े-कोरोना के खिलाफ जंग: पीएम मोदी ने कहा- न थकना है न हारना है इस लंबी लड़ाई को जीतना है

ANI का ट्वीट-

दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात के तीन सदस्यों ने राजधानी से सोलन जिल के नालागढ़ पहुंचने के लिए 18 मार्च को दो बसों से यात्रा की थी. इस खबर से सूबे की पुलिस हरकत में आ गई है. बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी के अनुसार ये लोग एचपी 93 0564 (दिल्ली-नालागढ़) और एचपी 12 0446 (दिल्ली-हमीरपुर वाया बद्दी-नालागढ़- बिलासपुर) बसों में यात्रा करते हुए नालागढ़ पहुंचे थे. इसके साथ उन्होंने इस बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे सामने आए और अपने-अपने जिलों में कोरोना की जांच कराएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2020 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).