देश

Bihar: चार युवकों ने मुजफ्फरपुर में नाबालिग से किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाया

Bihar: चार युवकों ने मुजफ्फरपुर में नाबालिग से किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाया
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- PTI )

पटना:- बिहार में पीछे कुछ दिनों में अपराध अपने चरम पर पहुंच गया है. आए दिन हत्या, रेप, लूटपाट की खबरें राज्य से आ रही हैं. जिसके बाद अब सवाल उठने लगा है कि क्या पुलिस अपराधियों पर लगाम लगा पाने में नाकाम है. आखिर क्यों अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. क्या पुलिस का खौफ उनके मन में नहीं रहा है. इस बीच एक मुजफ्फरपुर से एक खौफनाक घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. दरअसल साहेबगंज में चार दरिंदों ने एक 12 वर्षीया नाबालिग लड़की से पहले गैंगरेप किया. उसके बाद लड़की को उसके ही घर के कमरे में जिंदा जला दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंची और मामलें की जांच शुरू कर दी.

बता दें कि पीड़िता अपने दादा और दादी के साथ रहा करती थी. उसके साथ उसकी छोटी बहन भी है. जबकि पीड़िता का पिता पंजाब में मजदूरी करता था. पीड़िता के पिता जब पंजाब से लौटे तो परिजनों ने उन्हें सारी घटना बताई. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में तहरीर थी. जिसके बाद मामलें की जांच शुरू की गई. इस मामलें चार लोगों पुलिस ने आरोपी बनाया है. दरअसल आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था. जिसे वायरल करने के नाम वो उसके साथ जबरदस्ती करते थे. लेकिन जब विरोध करती तो वायरल करने की बात करते. Madhya Pradesh: सोशल मीडिया के जरिए चल रहा था गंदा काम, ग्राहकों को भेजी जाती थी अश्लील फोटो, पुलिस ने की ये कार्रवाई.

ANI का ट्वीट:-

12 साल की पीड़िता के साथ चारो आरोपियों ने 3 जनवरी को भी उसके घर में घुसकर गैंगरेप किया. जिसके बाद लड़की को जिंदा जला दिया. जलने के बाद जब लाश को ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे. उसी वक्त मृतक लड़की की छोटी बहन ने सभी को देख लिया. दरअसल धुंआ निकलने के बाद वो देखने गई थी. जिसके बाद उसने सारी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी. इस दौरान पंचायत के माध्यम से मसले का हल निकालने का प्रयास भी किया गया. लेकिन लड़की के पिता ने एक न सुनी और पुलिस स्टेशन में दरकार लगाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).