News

Meerut Shocker: आधी रात को सोते रहे डॉक्टर, मरीज को नहीं मिला इलाज, तड़प तड़पकर तोड़ा दम, मेरठ के हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने; VIDEO

सरकारी हॉस्पिटलों की हालत काफी खराब है. एक तो कई जरुरी उपकरण नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है और कभी कभी डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ती है.

Meerut Shocker: आधी रात को सोते रहे डॉक्टर, मरीज को नहीं मिला इलाज, तड़प तड़पकर तोड़ा दम, मेरठ के हॉस्पिटल का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X, Narendra Pratap)

मेरठ, उत्तर प्रदेश: सरकारी हॉस्पिटलों की हालत काफी खराब है. एक तो कई जरुरी उपकरण नहीं होने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है और कभी कभी डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसी ही एक दिल दहलानेवाली घटना मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आई है. जहांपर एक्सीडेंट में घायल युवक को हॉस्पिटल में लाया गया. लेकिन डॉक्टर नींद में थे और मरीज का इलाज करना इन्होंने जरुरी नहीं समझा. डॉक्टर की इस लापरवाही के कारण मरीज ने तड़प तड़पकर हॉस्पिटल के बेड पर जान दे दी. इस घटना के बाद हॉस्पिटल की लापरवाही को लेकर लोगों में काफी रोष है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर Narendra Pratap नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Medical Negligence: ग्रेटर नोएडा में आनंद स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, 7 साल के बच्चे की बाईं आंख में थी परेशानी, डॉक्टर ने कर दिया दाईं का ऑपरेशन; VIDEO

डॉक्टर सोते रहे और मरीज तड़पता रहा

महिला करती रही डॉक्टर को जगाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक़ मृतक युवक सुनील का एक्सीडेंट सिसौली थाना क्षेत्र में हुआ था. उसके परिजनों ने तुरंत उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन उनका कहना है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया गया.इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक महिला डॉक्टर को कई बार जगाने की कोशिश कर रही है. लेकिन डॉक्टर नींद में इस कदर डूबा हुआ था कि उसे कोई होश नहीं. वहीं, पास में ही घायल युवक दर्द से कराहता नजर आता है.

घटना के बाद दो डॉक्टर सस्पेंड

इस घटना के बाद मामला जब प्रशासन तक पहुंचा, तो दो जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है.परिजनों ने दावा किया है कि अगर मरीज का इलाज समय पर किया जाता तो मरीज बच सकता था.उन्होंने दावा किया कि अगर डॉक्टर नींद से जाग जाते और इलाज शुरू कर देते, तो सुनील की जान बच सकती थी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).