मुख्य समाचार
महज 30 हजार रुपये के लिए की HDFC बैंक के अधिकारी की हत्या: पुलिस
Bhashaपांच दिन पहले लापता हो गए 39 वर्षीय एक बैंक अधिकारी मृत मिले हैं और पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या की गयी. पुलिस ने कहा कि 30000 रुपये के लिए एचडीएफसी बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सांघवी की हत्या की गयी.
दिल दहला देनेवाला Video: चाय में अधिक चायपत्ती डालने पर नाबालिग नौकरानी को बेरहमी से पीटा
Dinesh Dubeyसोशल मीडिया पर पाकिस्तान से एक दिल दहला देनेवाला विडियो सामने आया है. जिसको देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और दया भी आएगी. इस वीडियो में एक मालकिन अपनी नाबालिक नौकरानी को बेरहमी से पीट रही है और लड़की रो रही है.
मद्रास HC कोर्ट का निर्देश, 9 साल के बच्चे के इच्छामृत्यु पर चिकित्सा समिति करें जांच
Bhashaमद्रास उच्च न्यायालय ने एक चिकित्सा विशेषज्ञ समिति को नौ वर्षीय एक बालक की जांच करने के सोमवार को निर्देश दिये है. बालक के पिता ने उसकी इच्छामृत्यु के लिए एक याचिका दायर की थी
आम आदमी पार्टी का बयान, भारत बंद में शामिल होना कांग्रेस का समर्थन नहीं
Bhashaदिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को आहूत की गई हड़ताल में हिस्सा लिया. पार्टी का कहना है कि वह मोदी सरकार की 'जनता विरोधी नीतियों' के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे और इसे कांग्रेस के समर्थन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए
Oval Test: इंग्लैंड ने घोषित की पारी, भारत के सामने जीत के लिए रखा 464 रनों का लक्ष्य
IANSइंग्लैंड ने यहां ओवल मैदान पर भारत के खिलाफ जारी पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को आठ विकेट पर 423 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मेजबान टीम कूी कुल बढ़त 463 रन की है.
Love Sonia Quick Movie Review : बड़े पर्दे पर समाज के गंभीर विषय 'प्रॉस्टिट्यूशन' को बेहतरीन तरीके से है दर्शाया, सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
Priyanshu Idnaniहम आपके लिए फिल्म 'लव सोनिया' का क्विक रिव्यू लेकर आए हैं.
BJP नेता के बिगड़े बोल, महाकाल मंदिर में डांस करने वाली मॅाडल के बारे में कही ये आपत्तिजनक बात
Nizamuddin Shaikhबीजेपी के इस नेता का नाम विकास अवस्थी है. जिस वीडियों को लेकर इन्होंने विरोध जताया है, दरसअल इस महिला ने मंदिर में दर्शन करने जाने के दौरान चोरी से शूट कर लिया था. लोगों के बीच वह वीडिओं वायरल होने के बाद इस बीजेपी के नेता ने मॅाडल के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपने फेसबुक दो पोस्ट किया है
BJP ने कहा- हेराल्ड मामलें में फैसले की वजह से सोनिया-राहुल ने बंद करवाया भारत
Dinesh Dubeyदिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तगड़ा झटका लगने के बाद बीजेपी ने भी मौका देख जमकर हमला बोला. कोर्ट का फैसला आने के बाद पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गांधी परिवार को आज एक ऐसे परिवार के रूप में जाना जाता है जो टैक्स की चोरी करता है.
नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगा झटका, कोर्ट ने आयकर निर्धारण मामले में खारिज की याचिकाएं
Bhashaदिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने 2011-12 के अपने कर निर्धारण की फाइल दोबारा खोले जाने को चुनौती दी थी.
PNB घोटाला: ईडी ने चोकसी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस के लिए इंटरपोल को भेजा रिमाइंडर
Bhashaपीएनबी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ एक ‘‘रेड कार्नर नोटिस’’ की मांग करने वाली अपनी अर्जी के बारे में इंटरपोल को एक ‘रिमाइंडर’ भेजा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
19 बंदूकों का लाइसेंस रद्द, गांव की निशानेबाजी प्रतियोगिता में लिया था हिस्सा
Bhashaमुरैना कलेक्टर भरत यादव ने हाल ही में आयोजित परम्परागत ‘मटकी फोड़ प्रतियोगिता’ (निशानेबाजी) में लाइसेंसी बंदूकों का दुरुपयोग कर लोगों की जान जोखिम में डालने और लाइसेंस की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करने के मामले में 19 लोगों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये हैं.
हैदराबाद सीरियल ब्लास्ट: NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला, 42 निर्दोषों की जान लेनेवाले को दी सजा-ए-मौत
Dinesh Dubeyहैदराबाद में वर्ष 2007 में हुए दोहरे बम धमाके पर एनआईए की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुना दिया. कोर्ट ने इस जघन्य अपराध के लिए दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि एक को उम्रकैद की सजा दी.
सुप्रीम कोर्ट ने इस वजह से CBSE को भेजा नोटिस, 6 हफ्तों में मांगा जवाब
Bhashaउच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के खिलाफ अवमानना याचिका पर सोमवार को बोर्ड को नोटिस जारी किया. इस अवमानना याचिका में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत के आदेश की ‘‘अवज्ञा’’ करते हुये बोर्ड जांची जा चुकी उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां उपलब्ध कराने के लिये छात्रों से 1200 रुपए का शुल्क वसूल रहा है.
गणेशोत्सव 2018: जानिए क्या है लालबाग के राजा का इतिहास
Nizamuddin Shaikhइस मंडल की स्थापना को लेकर कहा जाता है कि आज से 84 साल पहले 934 में पूर्व नगरसेव श्री कुंवरजी जेठाभाई शाह, डॉ. वी.बी कोरगांवकर और स्थानीय निवासियों के लगातार प्रयासों और समर्थन के बाद तब किया गया
कांग्रेस पार्टी के भारत बंद को बीजेपी ने बताया पूरी तरह से फेल
IANSकेंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कांग्रेस व दूसरी विपक्षी पार्टियों को हतोत्साहित करने वाला है. इसी वजह से वे हिंसा का सहारा ले रहे हैं मै मानता हूं कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा बुलाया गया "भारत बंद असफल रहा है.
Muharram 2018: जानिए इसका महत्व और कर्बला की जंग का इतिहास
Nizamuddin Shaikhइस्लाम धर्म में मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना होता है. इस महीने की दस तारीख यानी आशूरा के दिन दुनियाभर में शिया मुसलमान पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहुअलैहिवसल्लम के नवासे हजरत इमाम हुसैन की इराक के कर्बला में हुई शहादत की याद में मातम मनाते हैं
कभी NDA के सहयोगी रहे इस दल ने उठाया सराहनीय कदम, घट गया पेट्रोल-डीजल का दाम
Dinesh Dubeyदेश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन के बीच आंध्र प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम 2-2 रुपये/लीटर कम कर दिए है. इसका ऐलान खुद सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने किया. राज्यभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें मंगलवार से लागू हो जाएंगी.
चीन से दोस्ती पर बोले इमरान खान, कहा- दोनों देशों की दोस्ती...
Bhashaपाकिस्तान और चीन ने रविवार को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रतिबद्धता जताई है. चीन के विदेश मंत्री वांग यी की पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों की ओर से इस योजना को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई
सोशल मीडिया पर खूब उड़ा कांग्रेस के भारत बंद का मजाक, लोग राहुल गांधी की कर रहे हैं खींचाई
Dinesh Dubeyपेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस व अन्य पार्टियों का भारत बंद कई राज्यों में हिंसक हो गया. बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात में हिंसा की खबर है. बिहार में कई जगह गाड़ियों पर पत्थरबाजी हुई है. कहीं जगहों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं. कांग्रेस के इस भारत बंद को 21 पार्टियों का समर्थन हासिल है.