मुख्य समाचार
Holi 2019: मथुरा के बरसाना में 15 मार्च को खेली जाएगी लट्ठमार होली, जहां महिलाएं लठ से करती हैं पुरुषों पर वार
Bhashaउत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना कस्बे में खेली जाने वाली लट्ठमार होली का आयोजन 15 मार्च को होगा. अगले दिन इसी प्रकार की लट्ठमार होली नन्दगांव में मनाई जाएगी. लट्ठमार होली में महिलाएं लठ लेकर पुरुषों पर वार करती हैं और पुरुष इससे बचने की कोशिश करते हैं.
दिल्ली: पटरी पर गिरे पैसे उठाने के लिए मेट्रो के सामने कूदी महिला, जाने फिर आगे क्या हुआ
Bhashaद्वारका मोड़ स्टेशन (Dwarka Mor station) की पटरियों पर मंगलवार की सुबह एक महिला के पैसे पटरियों पर गिर गए, जिसे उठाने के लिए वह पटरी पर कूद गई
इथोपिया प्लेन क्रैश: भारत सरकार ने बोइंग 737-मैक्स विमानों का रोका परिचालन
IANSभारत सरकार ने बुधवार को यह स्पष्ट कर दिया कि सभी बोइंग 737-800 मैक्स (Boeing 737 MAX) विमानों का परिचालन शाम चार बजे से रोक दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने दिग्गज नेताओं-अभिनेताओं से की वोटरों को जागरूक बनाने की अपील, कहा- लोकतंत्र को करें और मजबूत
Bhashaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति, व्यापार, मनोरंजन, कला, खेल, और मीडिया जगत की हस्तियों से आज अपील की कि वे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक बनाने में मदद करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग कर सकें.
पायल घोष मेंटल हेल्थ इश्यूज से संबंधित ऐप करेंगी लॉन्च
Team Latestlyसाउथ सायरन पायल घोष (Payal Ghosh) जिन्होंने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और परेश रावल (Paresh Rawal) स्टारर फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' (Patel Ki Punjabi Shaadi) से बॉलीवुड में शुरुआत की, एक ऐसा ऐप लेकर आ रही है...
लोकसभा चुनाव 2019: असम में बीजेपी को बड़ी कामयाबी, AGP से हुआ गठबंधन, कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किलें
IANSअपने जमीनी कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद असम में असम गण परिषद (एजीपी) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (Bodoland People's Front) के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
पोलाची सेक्स स्कैंडल: गैंग ने 50 से ज्यादा लड़कियों का यौन शोषण कर बनाया अश्लील विडियो, CBI को मिला जांच का जिम्मा
Dinesh Dubeyतमिलनाडु के कोयंबटूर जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां कुछ शोहदों ने महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर उनका अश्लील वीडियो बना लिया. यह मामला कोयंबटूर जिले का कस्बा पोलाची, चेन्नई से करीब 535 किलोमीटर दूर का है.
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में रामकृपाल यादव ने भरा दम, बताया इस वजह से दुबारा PM बनेंगे मोदी
IANSभारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) का मानना है कि राजग के लिए लोकसभा चुनाव में रास्ता साफ है.
मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर अमेरिका ने कहा- चीन का विरोध पारस्परिक लक्ष्य के विपरीत
IANSअमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर चीन का विरोध क्षेत्रीय स्थिरता पर अमेरिका के साथ इसके पारस्परिक लक्ष्य के विपरीत है...
पत्नी देख रही थी मोइबल पर पाकिस्तानी ड्रामा, पति को आया गुस्सा और काट दिया हाथ का अंगूठा
Manoj Pandeyआसिफ के इस हमले में नरगिस के हाथ का एक अंगूठा कट गया. हमला इतना घातक था कि एक पल में नरगिस का अंगूठा कट के जमीन पर गिर गया. जिसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गया गए. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया
इरफान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर KRK का विवादित बयान, कहा- सब माल फूंकने वाले हैं
Priyanshu Idnaniकमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. बुधवार को उन्होंने एक बार फिर से अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विवादित ट्वीट किया है
इथियोपिया प्लेन क्रैश: नागर विमानन मंत्रालय आपात योजना के लिए एअरलाइनों के साथ करेगा बैठक
Bhashaनागर विमानन मंत्रालय बोइंग 737 मैक्स (Boeing 737 MAX) विमानों के परिचालन को रोकने के मद्देनजर आकस्मिक योजना बनाने के लिए शाम चार बजे सभी एअरलाइनों के साथ एक बैठक करेगा.
Holi 2019: ब्रज की होली है दुनिया भर में मशहूर, रंगों के इस उत्सव में शामिल होने के लिए विदेशों से भी आते हैं लोग
Rajesh Srivastavबृज की होली अपनी अनूठी और अनोखी परंपराओं के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है. यहां होली के रंग बसंत पंचमी से चैत्र कृष्ण दशमी यानी पूरे पचास दिनों तक समूचे बृज में छाया रहता है. कहीं लट्ठमार होली, कहीं फूलों तो कहीं अंगारों की होली, जिसे देखने भारत के विभिन्न अंचलों के अलावा विदेशों से भी लोग यहां आते हैं.
वेनेजुएला: बिजली संकट मामले में जुआन गुआइदो के खिलाफ जांच के दिए गए आदेश
IANSवेनेजुएला (Venezuela) में बड़े पैमाने पर पैदा हुए बिजली संकट के बाद इस मामले में विपक्षी नेता जुआन गुआइदो (Juan Guaidó) के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं.
आर्थिक तंगी से जूझ रहे BSNL ने नहीं दी 1.76 लाख कर्मचारियों की सैलरी, केंद्र से मांगी मदद
Dinesh Dubeyसरकारी दूरसंचार प्रदाता कंपनी बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) भारी वित्तीय संकट से जूझ रहा है. यही वजह है कि बीएसएनएल ने अब तक अपने लाखों कर्मचारियों को पिछले महीने की सैलरी भी नहीं दी है.
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी मजबूती, सेंसेक्स 150.23 और निफ्टी 31.15 अंकों में बढ़त
IANSदेश के शेयर बाजार (Stock market) के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) बह 9.56 बजे 150.23 अंकों की मजबूती के साथ 37,685.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 31.15 अंकों की बढ़त के साथ 11,332.35 पर कारोबार करते देखे गए.
नवजोत सिंह सिद्धू ने BJP पर कसा तंज- एक दिन मूर्ख बनाने के लिए अप्रैल फूल और 5 साल के लिए कमल का फूल
Manoj Pandeyबता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा था. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नही राजनीति कहते है-चाणक्य (Chanakya).' इसी ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने अंग्रेजी में भी एक लाइन लिखी है, जिसका मतलब है- 'युद्ध एक विफल सरकार का आश्रय है
India vs Australia 5th ODI 2019: आखिरी मैच में ये हो सकता है टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन, मोहाली में भी किया था परेशान
IANSडीडीसीए अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या ओस बड़ा रोल निभा सकती है, इस पर अधिकारी ने कहा, "अगर हवा चलती है तो ओस की संभावना कम है, लेकिन आज का दिन गर्म था तो आज रात कुछ ओस पड़ सकती है. मौजूदा मौसम को देखते हुए कल भी वैसा ही होना चाहिए."
इथोपियन प्लेन क्रैश के बाद अमेरिका ने कहा- बोइंग 737 मैक्स विमानों की सेवाएं रोकने का कोई आधार नहीं
IANSअमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (Federal Aviation Administration) ने कहा है कि बोइंग 737 मैक्स विमानों का परिचालन रोकने का कोई आधार नहीं है. हाल ही में इस श्रृंखला के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद एफएए का यह बयान सामने आया है.
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा? मां मधु चोपड़ा ने बताई सच्चाई
Priyanshu Idnaniप्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) साल 2018 में सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गए थे. कुछ समय पहले एक तस्वीर को लेकर कहा जा रहा था कि शायद प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है