मुख्य समाचार

बीईएल ने पीएम-केयर्स कोष में 12.71 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Bhasha

क्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीईएल) के कर्मचारियों ने आपात स्थिति के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं राहत (पीएम-केयर्स) कोष में अपने एक-एक दिन के वेतन के रूप में 2.71 करोड़ रुपये का योगदान दिया है.

बंगाली लोकगीत कलाकार रतन कहार ने बादशाह से लगाई मदद की गुहार

IANS

रतन ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बादशाह मुझसे मिलें और बात करें. मेरे गीत का इस्तेमाल करने के लिए मैं पहले उन्हें धन्यवाद दूंगा.

कोविड-19: हरियाणा सरकार ने 30 जून तक च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगाई

Bhasha

थूकने से कोरोनावायरस के संचरण को रोकने के लिए, हरियाणा सरकार ने 30 जून तक राज्य में च्यूइंग गम की बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने अधिकारियों से गुटखा और पान मसाले पर प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है.

कोरोना से जंग: कांग्रेस पर अमित शाह का पलटवार, कहा-कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कमजोर करने की कोशिश

IANS

कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर खराब तरीके से लॉकडाउन करने का आरोप लगाया तो भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया का नाम लिए बगैर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 130 करोड़ भारतवासी कोरोना वायरस को हराने के लिए एकजुट हैं, लेकिन कांग्रेस इन विषम परिस्थितियों में भी निकृष्ट राजनीति करने से बाज नहीं आ रही.

कोरोना को लेकर कांग्रेस ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है, कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट मोर्चे पर आए: भाजपा

Bhasha

कोरोना वायरस से निपटने के केंद्र सरकार के प्रयासों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ‘‘तुच्छ राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने गुरूवार को विपक्षी दल पर जिम्मेदार भूमिका निभाने और इस महामारी से एकजुट होकर निपटने को कहा.भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला.

दूरदर्शन के लिए संजीवनी बूटी बना रामायण, टीआरपी रेटिंग में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Team Latestly

रामायण में अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखालिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. जो पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था.

कोविड-19: देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या हुई 2069, पिछले 24 घंटे में 235 नए मामले आए सामने

Rakesh Singh

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने नया आकड़ा जारी किया है. जारी किए गए लेटेस्ट आकड़ें के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं. भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है.

कोरोना वायरस: विश्व में COVID-19 संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंची

Bhasha

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को दस लाख के करीब पहुंच गई है. तो वहीं इस महामारी से स्पेन में मृतकों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई. यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेताया है कि आने वाले दिन और ‘‘भयावह’’ होंगे.

कोरोना वायरस से जंग: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को राज्यपालों व प्रशासकों संग करेंगे वीडियो बैठक

IANS

राष्ट्रपति 3 अप्रैल को उन राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों एवं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ वीडियो कान्फ्रें सिंग के जरिए बैठक करेंगे, जिनसे पिछली बार बात नहीं कर पाए थे. बैठक राष्ट्रपति भवन से संचालित होगी, जिसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहेंगे. बैठक में कोविड-19 से उत्पन्न संकट को नियंत्रित और प्रबंधित करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा होगी.

कोविड-19: सेहत और सेक्स! कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर असर पड़ सकता है बशर्ते! जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Team Latestly

कोरोनावायरस के कारण सारी दुनिया ने खुद को लॉक डाउन कर लिया है. कोविड-19 के विशेषज्ञों ने भी सामाजिक अलगाव यानी दो व्यक्तियों के बीच कम से कम डेढ़ मीटर का फासला रखने की भी चेतावनी दी है. लेकिन क्या सामाजिक दूरियों के चलते आप खुद को दैहिक आनंद से दूर कर सकते हैं?

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, मोसाद प्रमुख और एनएसए भी रहेंगे पृथक

Bhasha

इजराइल के स्वास्थ्य मंत्री याकोव लित्जमैन को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद पृथक रखा गया है. इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले मोसाद प्रमुख योस्सी कोहेन तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात समेत सभी शीर्ष अधिकारियों को पृथक कर दिया गया है.

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शाहरुख खान ने भी बढ़ाया मदद का बड़ा हाथ, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Team Latestly

शाहरुख खान ने अपनी ग्रुप कंपनी कोलकाता नाईट राइडर, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, मीर फाउंडेशन और रेड चिलीज VFX के जरिये कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा- निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए दो लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई

Bhasha

निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए दो लोगों की मौत बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के कारण हो गई। यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी. डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मरकज से निकाले गए 2346 लोगों में से 108 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई.

तबलीगी जमात निजामुद्दीन मामला: गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट और रद्द किया उनका वीजा

Team Latestly

देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. इस वायरस से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वही पिछले तीन दिन से चर्चा का केंद्र बने तबलीगी जमात को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बताना चाहते है कि गृह मंत्रालय की तरफ से दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए विदेशी लोगों पर बड़ी कार्रवाई की गई है.इसके साथ ही मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और देश के अन्य राज्यों की पुलिस के लिए भी निर्देश जारी हुए हैं.

लॉकडाउन में पत्नी के बेलन से डरकर रितेश देशमुख को धोने पड़ रहे हैं घर के बर्तन, फनी टिक टॉक वीडियो किया शेयर

Team Latestly

रितेश देशमुख ने ये टिक टॉक वीडियो अजय देवगन के बर्थडे पर उन्ही के गाने पर बनाया है. जो बेहद ही फनी है.

कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो- टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये देगी

Bhasha

दिल्ली सरकार ‘लॉकडाउन’ के कारण शहर में ऑटो रिक्शा, टैक्सी और ई-रिक्शा सहित सार्वजनिक परिवहन वाहनों के चालकों को पांच-पांच हजार रुपये की वित्तीय सहायता देगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. केजरीवाल ने कहा कि सरकार इस कार्य को पूरा करने के तरीके के बारे में विचार कर रही है क्योंकि ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा, ग्रामीण सेवा, आरटीवी जैसे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के चालकों के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं.

सारा अली खान ने किया जबरदस्त क्लासिकल डांस, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Aarti Shejvalkar

सारा अली खान ने भी अपने क्लासिकल डांस का पुराना विडियो इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं. जिसे देखकर आप हैरान हो जाओगे. सारा अली खान ने 'उत्कल दिवस' के दिन पर अपने इस विडियो को शेयर कर उत्कल दिवस की शुभकामनाए दी है

तबलीगी जमात: कैलाश विजयवर्गीय बोले-संक्रमण के बाद मानव बम की तरह घूम रहे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करें

Bhasha

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटने के बाद कई व्यक्तियों के कथित रूप से जान-बूझकर लापता हो जाने की भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को निंदा की. उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद "मानव बम की तरह घूम रहे" इन लोगों को चाहिये कि वे खुद को प्रशासन को सौंप दें

कोरोना वायरस: जम्मू और कश्मीर की पुलिस ने लोगों की मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Rakesh Singh

जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस के बढ़ते दिन-प्रतिदिन नए मामलों को देखते हुए राज्य की पुलिस ने लोगों की मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की है. बता दें कि इस अबूझ महामारी की वजह से अबतक इटली में 13 हजार और स्पेन में नौ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना संकट के बीच दारुल उलूम फिरंगी महल ने जारी किया फतवा- कोविड-19 का परीक्षण और इलाज सभी के लिए जरूरी

Team Latestly

कोरोना वायरस का कोहराम भारत में जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार से अब तक 328 कोरोना वायरस के नए केस सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है. वही भारत में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 तक पहुंच गई है. जबकि 50 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही 151 लोग इलाज के बाद रिकवर हो चुके हैं. इसी बीच दारुल उलूम फिरंगी महल लखनऊ ने एक फतवा जारी किया है. जिसमे कहा गया है कि कोरोना का टेस्ट करना जरूरी है.

Categories